Tuesday, 10 November 2026

रेवाड़ी नगर परिषद के क्लर्क हरकेश सस्पेंड

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News)  हरियाणा के रेवाड़ी नगर परिषद में एक ओर बड़ी खबर सामने आई है। रेवाड़ी नगर परिषद के जेई कुशाल यादव के बाद जिला नगर आयुक्त प्रदीप अहलावत ने…


रेवाड़ी नगर परिषद के क्लर्क हरकेश सस्पेंड
रेवाड़ी नगर परिषद के क्लर्क हरकेश सस्पेंड
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News)  हरियाणा के रेवाड़ी नगर परिषद में एक ओर बड़ी खबर सामने आई है। रेवाड़ी नगर परिषद के जेई कुशाल यादव के बाद जिला नगर आयुक्त प्रदीप अहलावत ने क्लर्क हरकेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जबकि कुछ दिन पहले नगर परिषद के जेई कुशाल यादव के संस्पेड होने से नपा टीम चर्चा में आ गई थी। लोग कहने लगे तो बहुत ठगी हो गई अब नए आयुक्त इनको सीधा कर देगेंं

जानिए क्यों किया सस्पेंड: बता दे यह कार्रवाई एनडीसी पोर्टल पर प्रॉपर्टी आईडी की प्रोसेसिंग एवं अप्रूवल में कथित अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के मद्देनजर की गई है। इनकी बार बार शिकायतें मिल रही थी इसी को लेकर इसकी जांच की जा रही थी।श्

 

ये भी पढ़ें:Dharuhera News: 23 करोड़ से बनेगी सेक्टर रोड, जानिए कब होगा काम शुरू

धारूहेड़ा की नियुक्त् डीएमसी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, संबंधित कर्मचारी को जांच लंबित रहने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय नगर पालिका धारूहेड़ा निर्धारित किया गया है। उन्हें सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

धारूहेड़ा में उठी जांच की मांग: धारूहेड़ा में भष्टाचार को लेकर एक बार फिर चर्चा में आया गया है। लोगो का कहना है प्रोपर्टी आई को लेकर नपा में ईमानदारी नही है। ऐसे इन कर्मचारियों की जांच होने चाहिए ताकि लोगो को सही न्याय मिल सके।

ये भी पढ़ें:Rewari News: जलघर में मिला दीपक का शव, पास खड़ी मिली बाइक

 

पहले दो को जारी किया था शोकोज  Notice

क्लर्क के खिलाफ कार्रवाई से पहले 31 अक्टूबर को दिल्ली रोड स्थित शिवनगर में करीब 707 गज के अनअप्रूव्ड प्लॉट की प्रॉपर्टी आईडी बनाने के मामले में चेकर बलवान और मेकर हरकेश को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।आरोप था कि अनअप्रूव्ड प्लॉट की जीपीएस लोकेशन सामने स्थित अप्रूव्ड क्षेत्र उत्तम नगर मंदिर में दिखाकर उसकी प्रॉपर्टी आईडी बना दी गई। डीएमसी के निर्देश पर दोनों कर्मचारियों से इस संबंध में जवाब मांगा गया था। अब हरकेश को निलंबित कर दिया गया है

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा अन्नकूट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शहर के खसरा नंबर 242 की करीब 860 वर्ग गज जमीन की प्रॉपर्टी आईडी को कथित तौर पर अवैध तरीके से डी-फ्रीज करने का मामला भी सामने आया था। इस मामले की जांच एडीसी राहुल मोदी की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय कमेटी ने की थी।कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर एनडीसी पोर्टल के चेकर बलवान सिंह और मेकर क्लर्क अजय कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, यह मामला क्लर्क हरकेश के निलंबन से अलग है।

 

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp