Tuesday, 10 November 2026

बावल कृषि विश्वविद्यालय में तेंदुए की आशंका, पुलिस व वन्य जीव टीम ने संभाला मोर्चा

Written by: सुनील कुमार

Published:

बावल: बावल स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र एवं कृषि महाविद्यालय परिसर में तेंदुए आने की आशंका से हड़कंप मच गया। छोटी दिवाली की रात को गेट…


बावल कृषि विश्वविद्यालय में तेंदुए की आशंका, पुलिस व वन्य जीव टीम ने संभाला मोर्चा
बावल कृषि विश्वविद्यालय में तेंदुए की आशंका, पुलिस व वन्य जीव टीम ने संभाला मोर्चा
Google News Follow us on Google

बावल: बावल स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र एवं कृषि महाविद्यालय परिसर में तेंदुए आने की आशंका से हड़कंप मच गया। छोटी दिवाली की रात को गेट नंबर-2 के पास एक कर्मचारी ने बड़े जानवर को देखकर तेंदुआ होने का संदेह जताया।सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग को परिसर में जानवर के पैरों के निशान मिले हैं, लेकिन तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं की गई है।

बावल कृषि विश्वविद्यालय में तेंदुए की आशंका, पुलिस व वन्य जीव टीम ने संभाला मोर्चा
बावल कृषि विश्वविद्यालय में तेंदुए की आशंका, पुलिस व वन्य जीव टीम ने संभाला मोर्चा

विश्वविद्यालय कर्मचारी ने क्या कहा: विश्वविद्यालय कर्मचारी राहुल कुमार ने बताया कि वह बावल से घर का सामान लेकर लौट रहे थे। शाम करीब 5:15 बजे मुख्य गेट से परिसर में प्रवेश करते समय उसे एक बडा सा जानवर दिखाई दिया। उसके आकार को देखकर उन्हें तेंदुआ होने का संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत सिक्योरिटी कर्मचारियों को सूचना दी। उसने पुलिस व वन जीव विभाग को अवगत कराया। सूचना मिलने के करीब 10 मिनट में बावल थाना की आरबी-112 पुलिस गाड़ी मौके पर पहुंच गई।

बावल कृषि विश्वविद्यालय में तेंदुए की आशंका, पुलिस व वन्य जीव टीम ने संभाला मोर्चा
बावल कृषि विश्वविद्यालय में तेंदुए की आशंका, पुलिस व वन्य जीव टीम ने संभाला मोर्चा

पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। टीम दीपावली के दिन सुबह करीब 9 बजे परिसर पहुंची और घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जानवर के पैरों के निशान मिले। हालांकि, टीम ने तेंदुए की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। बावल कृषि विश्वविद्यालय में तेंदुए की आशंका को देखते हुए परिसर की झुग्गियों में रहने वाले ठेकेदारों के कर्मचारियों और उनके परिवारों को हटाकर हॉस्टल में ठहराया गया है। लोगों को अकेले बाहर न निकलने और समूह में रहने की सलाह दी गई है। लोगो सर्तक ताकि जानवर से बच कर रह सके।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में दो लोगों ने की आत्महत्या, दो परिवारों में मातम

पहले भी आ चुका है अलवर से टाइगर

बावल क्षेत्र में इससे पहले रणथंभौर टाइगर रिजर्व का टाइगर एसटी-233 भी पहुंचा था। वह झाबुआ के जंगलों में करीब एक महीने तक रहा था। पुराने घटनाक्रम के कारण इस बार भी टाइगर आने की चर्चाएं शुरू हुईं। हालांकि, मौजूदा मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने मिले पगमार्क को तेंदुए का बताया है। अरावली क्षेत्र में तेंदुओं की मौजूदगी को देखते हुए कर्मचारियों और आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। टीम भी आस पास के कैमरे खंगाल रही है ताकि पुष्टि हो सके कि तेंदुआ है या कोई ओर जानवर है।

बावल कृषि विश्वविद्यालय में तेंदुए की आशंका, पुलिस व वन्य जीव टीम ने संभाला मोर्चा
बावल कृषि विश्वविद्यालय में तेंदुए की आशंका, पुलिस व वन्य जीव टीम ने संभाला मोर्चा

कैमरो पर टिकी निगाहे: बता दे तेंदुआ आने विश्व विद्यालय में रहने वाले कर्मचारियों में भय बना हुआ है। गार्डों को भी समूह में रहने, सतर्कता बरतने और टॉर्च साथ रखने को कहा गया है। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे घटना के समय चालू नहीं थे। घटना के बाद इन्हें चालू करवाया गया ताकि कोई सुराग लग सके।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी सैमसंग शोरूम की छत पर लगी आग, दो होमगार्ड जवानों ने कैसे पाया काबू ?

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp