
रेवाड़ी (Best E News) इस बार दिवाली पर एक भी कट नहीं लगे। पहले निगम से दावा कर दिया गया था कि इस बार जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। रात को त्योहार के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति हुई। हालांकि औद्योगिक क्षेत्रों में दिवाली पर अवकाश के चलते बिजली की कटोती की गई। लोड कम होने चलते शहरो में पूरी रात बिजली आपूर्ति हुई।
लोड कम होने से नहीं हुई कटौती: सबसे अहम बात यह है दिवाली पर लोड कम होने से कहीं भी बिजली की कटोंती नहीं की गई। औद्योगिक लोड में 27 से 30 लाख यूनिट तक की कम होने से दिवाली की रात को बिजली खपत 40 से 45 लाख यूनिट रही। इससे सब-स्टेशनों और ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पडा। ओर दिनों से कम बिजली लोड के कारण ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और तकनीकी फॉल्ट की समस्या नहीं हुई।

जानिए कितनी खपत है रेवाड़ी में: निगम के अनुसार रेवाड़ी जिले में रोजाना औसतन 72 लाख यूनिट बिजली की खपत होती है। इसमें करीब 47 लाख यूनिट अकेले बावल और धारूहेड़ा के औद्योगिक क्षेत्रों में खर्च होती हैं। चूकि दिवाली पर फैक्ट्रियां और औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहने से औद्योगिक लोड कम हो गया ।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नगर परिषद के क्लर्क हरकेश सस्पेंड
रात भर टीमें रही तैनात: एचवीपीएन के एक्सईएन संजय यादव ने बताया कि दिवाली पर फैक्ट्रियां बंद रहने से औद्योगिक लोड काफी कम हो गया था । कुल खपत 72 लाख यूनिट से घटकर 42 यूनिट तक खर्च हुई है। इससे बिजली ग्रिड और लाइनों पर दबाव कम बना रहा सभी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति हुई हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए शहर में टीमें भी तैनात थी। सबसे गर्व की बात है इस बार रेवाड़ी में कई भी कोई कट नही लगा।
तीन दिन की बिजली खपत का रिकॉर्ड : जिले में 3 नवंबर को 70.10 लाख, 4 नवंबर को 73.46 लाख और 5 नवंबर को 72 लाख, 6 नवंबर 73 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई। वही दिवाली की रात को कंपनियां व प्रतिष्ठान बदं होने से 42 लाख यूनिट ही खर्च हो पाई है।
ये भी पढ़ें:Dharuhera News: 23 करोड़ से बनेगी सेक्टर रोड, जानिए कब होगा काम शुरू
रेवाड़ी: दिवाली पर बावल रोड पर सजा मंदिर