Tuesday, 10 November 2026

रेवाड़ी में दो लोगों ने की आत्महत्या, दो परिवारों में मातम

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News)  रेवाड़ी में दिवाली को दो घरो में मातम छा गया। रेवाड़ी में सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या…


दो परिवारों में मातम
दो परिवारों में मातम
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News)  रेवाड़ी में दिवाली को दो घरो में मातम छा गया। रेवाड़ी में सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाएं दिवाली के बाद हुईं। अचानक हुई इन घटनाओं से दोनों परिवारों में मातम छा गया। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

नीमोठ में सोमदत्त ने लगाई फांसी

डहीना पुलिस चौकी के अनुसार गांव नीमोंठ निवासी सोमदत्त दिवाली की पूजा के बाद अपने भाई के घर से नए घर में सोने के लिए आए थे। सोमवार सुबह करीब 8 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो उनकी मां उन्हें देखने पहुंचीं। कमरे में सोमदत्त मृत अवस्था में मिले। वह अपनी मां के साथ रहते थे। मां ने घटना की सूचना परिवार के अन्य सदस्यों को दी। सूचना मिलने पर खोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

कालका रोड पर रामशरण ने दी जान

दूसरी घटना में मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी करीब 40 वर्षीय रामशरण अनुरागी ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे कालका रोड स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दो बच्चों के पिता थे। घटना के समय उनकी पत्नी घर के बाहर खाना बना रही थी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

ये भी पढ़ें:बावल कृषि विश्वविद्यालय में तेंदुए की आशंका, पुलिस व वन्य जीव टीम ने संभाला मोर्चा

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव

पुलिस ने सोमवार को दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। फिलहाल दोनों मामलों में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर सामान्य कार्रवाई की है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp