Tuesday, 10 November 2026

रेवाड़ी सैमसंग शोरूम की छत पर लगी आग, दो होमगार्ड जवानों ने कैसे पाया काबू ?

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News)  हरियाणा में रेवाड़ी में दिवाली की रात को 12 जगह आगजनी घटनाएं हुई। हालांकि किसी में कोई जनहानि नही हुई। लेकिन पुलिस के होमगार्ड की सूझबूझ से रात…


रेवाड़ी सैमसंग शोरूम की छत पर लगी आग, दो होमगार्ड जवानों ने कैसे पाया काबू
रेवाड़ी सैमसंग शोरूम की छत पर लगी आग, दो होमगार्ड जवानों ने कैसे पाया काबू
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News)  हरियाणा में रेवाड़ी में दिवाली की रात को 12 जगह आगजनी घटनाएं हुई। हालांकि किसी में कोई जनहानि नही हुई। लेकिन पुलिस के होमगार्ड की सूझबूझ से रात को बडा आगजनी की वारदात टल गई। एसपी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए दोनों जवानों को सम्मानित और पुरस्कृत करने की घोषणा भी की। अगर समय रहे ये होम गार्ड आग नही बुझाते हो बडा हादस हो सकता था।

सैमसंग शोरूम की छत पर लगी थी आग

दिवाली की रात जहां शहर रोशनी और खुशियों में डूबा हुआ था, वहीं रेवाड़ी पुलिस के दो होमगार्ड जवानों की सतर्कता से काठ मंडी बाजार में बड़ा हादसा टल गया। बाजार स्थित सैमसंग शोरूम (बालाजी ट्रेडर्स) की छत पर अचानक आग लग गई। गश्त कर रहे दो होमगार्ड जवानों ने समय रहते आग को देख लिया और सीमित संसाधनों के बावजूद उस पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। उनकी तत्परता से आग शोरूम के अंदर और आसपास की दुकानों तक फैलने से बच गई।

रेवाड़ी सैमसंग शोरूम की छत पर लगी आग, दो होमगार्ड जवानों ने कैसे पाया काबू ?
रेवाड़ी सैमसंग शोरूम की छत पर लगी आग, दो होमगार्ड जवानों ने कैसे पाया काबू ?

छत पर कबाड़ और एसी वायर में लगी आग

जानकारी के अनुसार दिवाली की रात करीब 11 बजे काठ मंडी बाजार स्थित सैमसंग शोरूम की ऊपरी छत पर आतिशबाजी की चिंगारी गिरने से कबाड़ और एसी की वायर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं और धुआं फैल गया। इसी दौरान थाना शहर रेवाड़ी में तैनात होमगार्ड जवान हेमंत और लख्मीचंद राइडर पर गश्त कर रहे थे। उनकी नजर शोरूम की छत से उठती आग की लपटों पर पड़ी तो वे तुरंत मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें:बावल कृषि विश्वविद्यालय में तेंदुए की आशंका, पुलिस व वन्य जीव टीम ने संभाला मोर्चा

बाल्टी और रस्सी से रेत डालकर आग पर पाया काबू

दोनों जवानों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दूसरे भवनों की छत के रास्ते घटनास्थल तक पहुंचने का रास्ता बनाया। इसके बाद बाल्टी और रस्सी की मदद से रेत ऊपर पहुंचाकर आग बुझाने का प्रयास किया। जवानों की तत्परता से फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर प्रारंभिक नियंत्रण पा लिया गया। इससे आग शोरूम के मुख्य हिस्से और आसपास की दुकानों तक फैलने से बच गई।

एसपी ने दोनों जवानों को सम्मानित करने की घोषणा की

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में दो लोगों ने की आत्महत्या, दो परिवारों में मातम

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने होमगार्ड जवान हेमंत और लख्मीचंद के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा रेवाड़ी पुलिस की प्राथमिकता है। दोनों जवानों ने कठिन परिस्थितियों में साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बड़ा हादसा टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एसपी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए दोनों जवानों को सम्मानित और पुरस्कृत करने की घोषणा भी की।

व्यापारियों ने जताया आभार

काठ मंडी व्यापार संगठन के प्रतिनिधियों और स्थानीय व्यापारियों ने दोनों जवानों की तत्परता की सराहना की। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानों को भी नुकसान हो सकता था। उन्होंने एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा और रेवाड़ी पुलिस का आभार जताया।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp