
धारूहेड़ा: बिजली विभाग द्वारा आवश्यक रखरखाव और मेंटेनेंस कार्य के चलते कल बुधवार (04 नवंबर 2026) को 33 केवी सब-स्टेशन खरखड़ा (Kharkhara) से जुड़ी बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इसी के चलते कल बुधवार को तीन घंटे पावर कट रहेगा।
जडथल सब स्टेशन के एसडीओ रजत गुप्ता ने बताया कि सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा । 33केवी सब-स्टेशन खरखड़ा में नियमित मेंटेनेंस एवं ट्रांसफार्मर व लाइनों के जरूरी रखरखाव का काम किया जाएगा। इसी के इस सब डिवीजन के अधीन आने वाले गांवो में पावर कर रहेगी।
बिजली निगम ने खरखड़ा सब-स्टेशन से जुड़े सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि बिजली कटौती के निर्धारित समय (सुबह 9 से 12 बजे) से पहले ही पानी भरने, इनवर्टर चार्ज करने व अन्य बिजली से संबंधित अति-आवश्यक कार्य निपटा लेने की अपील की है। बता दे पावर कट के चलते खरखड़ा सब डिवीजन से जुडे करीब एक दर्जन से ज्यादा गांवों में पाकर रहेगी। इसको लेकर गांवों में पंच व सरपंचों को अवगत करवाय गया है ताकि लोग परेशान नहीं हो।
ये भी पढ़ें:बदमाशों ने रेवाड़ी पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग !