
Chhath Puja: धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। विभिन्न संगठनों की ओर कृत्रिम घाटों को सजाने संवारने का काम जोर-शोर से चल रहा है। छठ महापर्व को लेकर लोग उत्साहित हैं और रीति रिवाज से इस त्यौहार को मनाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को घटाल की कर्णकुंज में घाट की सफाई की।
धारूहेड़ा क्षेत्र अलग-अलग जगहों पर 16 से ज्यादा कृत्रिम घाटों का निर्माण जारी है और उनमें पानी डालने की प्रकियां शुरू कर दी गई है। पूजा स्थल पर टैंट लगाकर सजाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व में पहले उनकी महिलाएं ही भाग लेती थी, लेकिन अब महिलाओं के साथ-साथ पुरुष व बच्चे भी इस त्यौहार में भाग लेते हैं। पहले उनको पूजा सामान लेने के लिए रेवाड़ी जाना पड़ता था। लेकिन धारूहेड़ा में बढ़ती पूर्वाचंलियों की आबादी को देखकर धारूहेड़ा में ही छठ पूजा का बाजार सजने लगा है। पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भरत तोंगड ने बताया कि शुक्रवार केा घाट बनाने के लिए सफाई अभियान चलया गया। पिछले 20 सालों से यहां पर छठ पर्व मनाया जाता हैं।
आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्वांचल और बिहार मूल के लोगों के प्रमुख त्योहार को लेकर विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने छठ घाटों को तैयार करना शुरू कर दिया है। शहर में कई स्थानों पर स्थायी और कृत्रिम घाट बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु छठी मैया और सूर्यदेव की आराधना करेंगे।
ये भी पढ़ें:भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने रेवाड़ी प्रशासन को दी चेतावनी
यहां बनेंगे घाट: बास रोड पर नीलगिरी कॉलोनी, संतोष कालोनी, राम नगर, शिव नगर, आजाद नगर, सेक्टर चार व छह, गुर्जर घटाल, कर्ण कुंज, कापड़ीवास, मालपुरा में सामूहिक रूप से अर्घ्य देने के लिए कृत्रिम घाट तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा कई कॉलोनियों में भी छोटे-छोटे घाट तैयार किए जा रहे हैं।
धारूहेड़ा: कर्ण कुंज में घाट बनाने की तैयारी करते लोग
ये भी पढ़ें:Haryana New Road: हरियाणा के गांवों को मिलेगी बड़ी सौगात, 17 करोड़ से बनेगी नई सड़क