
रेवाड़ी (Best E News) भारतीय किसान यूनियन चढूनी की नई अनाज मंडी स्थित किसान भवन में रोशन लाल दरोगा की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक हुईं। प्रधाान समय सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो डीसी कार्यालय या कृषि अधिकारी के कार्यालय के गेट पर ताला लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र के पिपली में भाकियू चढूनी की राष्ट्रीय महापंचायत होगी, जिसमें रेवाड़ी से सैकड़ों पदाधिकारी और महिला टीम शामिल होंगे।
ताला लगाने की चेतावनी: प्रधान ने बताया कि बाजरा खरीद, भावांतर योजना, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति पोर्टल से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है इसको लेकर यूनियल इसके प्रति नाराजगी जताई गई। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि किसानों की समस्याएं नहीं सुलझने पर भाकियू दफ्तरों पर ताला लगाएगी।
उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों और बीमा कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और बीमा कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की। रेवाड़ी के सात गांवों में खुले क्षतिपूर्ति पोर्टल के तहत भी किसानों को अभी तक राशि नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई।
ये भी पढ़ें:बदमाशों ने रेवाड़ी पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग !
जिला प्रधान समय सिंह ने कहा कि निजी व्यापारी एक महीने से बाजरे की खरीद कर रहे हैं, लेकिन एमएसपी पर एक दाना भी नहीं खरीदा गया। सरकार ने निजी खरीद पर 600 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक राशि नहीं मिली है। इसको लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। किसानो के दर्द को कोई सुनन वाला नहीं है।
ये रहे मौजूद: बैठक में मुन्नी बूढ़पुर, कमल किशनगढ़, मनीषा यादव, सपना, रीना, सविता दहिया, नीलम,श्याम सुंदर थानेदार, कृष्ण सैनी, पूनम सहित कई सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुलदीप कारणवास, ओपी लुहाना, सतबीर लुहाना, करतार सिंह, राम जस साहब, वेद सुल्तानिया और सुरेश रामगढ़ मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:Chhath Puja: धारूहेड़ा में 16 से ज्यादा जगह बनाए जाएंगें कृत्रिम घाट