
रेवाड़ी: (Best E News) ठीक ही कहा है अगर पुलिस चाहे तो पाताल से भी अपराधी को झूठ निकाले। ऐसा ही मामला रेवाड़ी में समाने आया है। कई माह पहलने झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और रंगदारी वसूलने वाले गिरोह को आखिर रेवाड़ी पुलिस ने दबोच ही लिया। शातिर कभी सोच भी नही सकते थे वे इस तरह पकडे जाएगें। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये की रंगदारी लेते हुए एक युवती और एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके पर ही आरोपियों के कब्जे से रंगदारी की रकम भी बरामद की गई है।
योजना के साथ की थी रैड’: इस फिरोती के मामले को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी दीपिका अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट शुभम (BDPO बावल) की मौजूदगी में पुलिस टीम ने रेड की योजना बनाई। शिकायतकर्ता की ओर से 50 हजार रुपये की नकदी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश की गई। नोटों के सीरियल नंबर पहले ही दर्ज कर उन पर हस्ताक्षर किए गए।
जानिए किसी की थी शिकायत’ बता दे कि हरियाणा के सोनीपत जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसके चचेरे भाई की वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम के माध्यम से रेवाड़ी सेक्टर-4 निवासी युवती से पहचान हुई थी। आरोप है कि युवती ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर पैसों की मांग शुरू कर दी। पैसे देने से इनकार करने पर दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में फंसाने की धमकी दी जाने लगी। शिकायतकर्ता के अनुसार, मामला रफा-दफा करने के नाम पर 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। पुलिस ने आज उसे रंगें हाथो काबू कर लिया है।
ये भी पढ़ें:भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने रेवाड़ी प्रशासन को दी चेतावनी
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पक्ष की ओर से शिकायतकर्ता के चचेरे भाई के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में कई शिकायतें दी गई थीं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।