
रेवाड़ी (Best E News) जर जोरू ओर जमीन हमेशा ही झगडे की जड रही है। जमीन बेचने की राशि को चौथा हिस्सा कमीशन पाने के लिए रेवाडी के एक डीलर ने ऐसा खेल खेला कि किसी को आजतक भनक नही लगी रेवाड़ी में जमीन धोखाधड़ी मामले का चौथा मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया गया जबकि इस धोखधडी में 15 लोग शामिल है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान गांव खेड़ी डालू सिंह निवासी नेपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन और डीएसपी बावल सज्जन सिंह के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीएसपी सज्जन सिंह ने वीरवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 27 अगस्त 2026 को गुरुग्राम के गांव फाजिलपुर झाड़सा निवासी ममता ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार उनके पति कृष्ण कुमार ने वर्ष 2012 में गांव नांगल उगरा में 16 कनाल कृषि भूमि खरीदी थी और इंतकाल भी उनके नाम दर्ज था। अप्रैल 2026 में जमीन पर किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन लेने के लिए पटवारी के पास जाने पर उन्हें पता चला कि धोखाधड़ी से जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी गई है।
फर्जी आधार कार्ड से बेची जमीन: बता दे कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पति और ससुर के एक जैसे नाम का फायदा उठाकर फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्र तैयार किए। इसके बाद असली मालिक की जगह फर्जी कृष्ण कुमार को खड़ा कर 29 सितंबर 2025 को गैरकानूनी तरीके से रिलीज डीड करवा ली गई। बाद में मिलीभगत कर जमीन का फर्जी बयाना अन्य लोगों के नाम कर दिया गया।
ये भी पढ़ें:Haryana Mandi: बासमती धान के भाव 5600 रुपये तक पहुंचे दिवाली से पहले किसानों की हुई चांदी
पुलिस ने इस मामले में राजेश कुमार निवासी फर्रुखनगर को 8 सितंबर, महीपाल निवासी राजनोता, जिला कोटपूतली-बहरोड़ को 9 सितंबर और संजय निवासी गांव कानू, जिला हाथरस (हाल गाजियाबाद) को 14 सितंबर को गिरफ्तार किया जबकि असली खिलाड़ी नेपाल सिंह को 3 नवंबर को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में नेपाल सिंह ने बताया कि जमीन के फर्जीवाड़े से मिली रकम का एक चौथाई हिस्सा उसे मिला था। पुलिस इस रकम की बरामदगी के प्रयास कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह में अब तक कुल 15 लोगों के नाम सामने आए हैं।
ये भी पढ़ें:महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शहद और मोम से तैयार किए दिवाली के अनोखे गिफ्ट