
Haryana Mandi (Best E News) हरियाणा में बासमती धान की खेती करने वाले किसानों के लिए इस बार अच्छी खबर सामने आई है। Haryana Mandi कई साल बाद मंडियों में धान के इतने अच्छे दाम मिल रहे हैं कि किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खास बात यह है कि प्रीमियम 1121 किस्म का भाव 5600 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। वहीं 1718 किस्म भी करीब 4870 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। अच्छी पैदावार और ऊंचे भाव ने किसानों को दिवाली से पहले बड़ी राहत दी है।
कृषि विभाग और मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक इस खरीफ सीजन में हरियाणा में करीब 19 लाख एकड़ जमीन पर बासमती और सुगंधित धान की खेती दर्ज की गई है। करनाल कुरुक्षेत्र और कैथल जैसे जिलों में इसकी खेती बड़े पैमाने पर होती है।
इस बार किसानों ने पुरानी किस्मों के बजाय 1121 1718 और 1509 जैसी नई किस्मों पर ज्यादा भरोसा दिखाया है। थानेसर अनाज मंडी के राइस मिलर और बासमती निर्यातक सुशील सिंगला के मुताबिक पुरानी किस्मों में बीमारी ज्यादा लगती थी और पैदावार भी कम होती थी। पहले जहां करीब 10 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन मिलता था वहीं अब नई किस्मों से करीब 30 क्विंटल तक पैदावार हो रही है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कमीशन के लिए खेला ऐसा खेल, अब काटनी होगी जेल ?
थानेसर मंडी के कमीशन एजेंट रणबीर सिंह का कहना है कि अगर बाजार में तेजी बनी रही तो दिवाली के बाद धान का भाव 6000 रुपये प्रति क्विंटल से भी ऊपर जा सकता है। करीब 30 क्विंटल उत्पादन और 5000 रुपये से ज्यादा के भाव के हिसाब से एक एकड़ से लगभग सवा लाख रुपये की कुल बिक्री हो सकती है। हालांकि इसमें खेती की लागत और दूसरे खर्च शामिल नहीं हैं।
Haryana Mandi बासमती के दाम बढ़ने की एक बड़ी वजह विदेशों से मिल रहे नए ऑर्डर भी हैं। मध्य पूर्व के देशों में भारतीय बासमती की मांग फिर बढ़ रही है। ईरान सऊदी अरब यमन और यूएई जैसे देशों में हरियाणा के चावल की अच्छी पहचान है।
ये भी पढ़ें:महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शहद और मोम से तैयार किए दिवाली के अनोखे गिफ्ट
इस बार बारिश और मौसम की मार को लेकर किसानों को शुरुआत में चिंता जरूर थी लेकिन अच्छी पैदावार और मंडियों में मिल रहे भाव ने उनकी उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अब किसानों के साथ व्यापारियों को भी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बाजार में तेजी बनी रहेगी और बासमती की कीमतें नया रिकॉर्ड बना सकती हैं।