Friday, 6 November 2026

बावल में अवैध कॉलोनी पर चला DTP का बुलडोजर, 3 एकड़ में तोड़फोड़

Written by: Harsh Chauhan

Published:

रेवाड़ी: जिला नगर योजनाकार विभाग (DTP) की टीम ने बुधवार को बावल के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम की ओर से करीब 3 एकड़ में…


बावल में अवैध कॉलोनी पर चला DTP का बुलडोजर, 3 एकड़ में तोड़फोड़
बावल में अवैध कॉलोनी पर चला DTP का बुलडोजर, 3 एकड़ में तोड़फोड़
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: जिला नगर योजनाकार विभाग (DTP) की टीम ने बुधवार को बावल के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम की ओर से करीब 3 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की। इस दौरान 4 डीपीसी, 3 पक्की चारदीवारी और कच्चे रास्तों के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। सुरक्षा व होने वाले विवाद के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।

बावल में की तोड फोड: जिला नगर योजनाकार, रेवाड़ी के अनुसार, बावल तहसील के गांव खेड़ी डालूसिंह की राजस्व संपदा में महानिदेशक, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ से बिना अनुमति के अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों को हटाने की कार्रवाई की। जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल की सहायता से तोड़फोड़ अभियान चलाया गया।

डीलरों के बहकाबे से रहे सावधान: जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने आमजन से अपील की कि नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में बिना अनुमति कोई निर्माण न करें। प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता जिला नगर योजनाकार कार्यालय से जरूर जांच लें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रॉपर्टी डीलर लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर खाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं। बाद में जब वहां अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई होती है तो प्लॉट खरीदने वाले लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें:Haryana Mandi: बासमती धान के भाव 5600 रुपये तक पहुंचे दिवाली से पहले किसानों की हुई चांदी

बिना जांच किए नही लें प्लाट: उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदें और निर्माण शुरू करने से पहले सरकार के नियमानुसार जरूरी अनुमति अवश्य लें। प्लॉट खरीदने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय, रेवाड़ी में किसी भी कार्यदिवस पर कॉलोनी की वैधता की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कमीशन के लिए खेला ऐसा खेल, अब काटनी होगी जेल ?

Harsh Chauhan
About the Author Harsh Chauhan

मै हर्ष चौहान Best E News में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व एनसीआर और हरियाणा की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी खबरों​ लिखता हूं। मै पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। मेरा मकसद पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp