Friday, 6 November 2026

हरियाणा के किसानों के लिए जरूरी खबर, नारनौल मंडी में इन तारीखों पर खरीदा जाएगा बाजरा

Written by: Harsh Chauhan

Published:

Agriculture News (Best E News)  महेंद्रगढ़ जिले के किसानों के लिए बाजरे की सरकारी खरीद को लेकर जरूरी खबर है। नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का नया शेड्यूल जारी कर…


हरियाणा के किसानों के लिए जरूरी खबर, नारनौल मंडी में इन तारीखों पर खरीदा जाएगा बाजरा
हरियाणा के किसानों के लिए जरूरी खबर, नारनौल मंडी में इन तारीखों पर खरीदा जाएगा बाजरा
Google News Follow us on Google

Agriculture News (Best E News)  महेंद्रगढ़ जिले के किसानों के लिए बाजरे की सरकारी खरीद को लेकर जरूरी खबर है। नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक 2 और 3 नवंबर को अलग अलग गांवों के किसानों से बाजरा खरीदा जाएगा। ऐसे में जिन किसानों ने अपनी फसल बेचने की तैयारी कर रखी है उन्हें मंडी जाने से पहले अपने गांव की खरीद तारीख जरूर देख लेनी चाहिए।

नई अनाज मंडी नारनौल में खरीद का काम गांववार तय किया गया है। मार्केट कमेटी के प्रधान बाबूलाल यादव ने बताया कि सोमवार 2 नवंबर को दौचाना खत्रीपुर खोड़मा किरारोद अफगान और कोजिदां गांव के किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा। इन गांवों के किसान अपनी फसल लेकर तय तारीख पर मंडी पहुंच सकते हैं।

वहीं मंगलवार 3 नवंबर को कुलताजपुर कुतबापुर लहरोदा महरमपुर और मकसूसपुर गांव के किसानों की बारी रहेगी। इन गांवों के किसानों से इसी दिन बाजरे की सरकारी खरीद की जाएगी।

ये भी पढ़ें:Haryana Mandi: बासमती धान के भाव 5600 रुपये तक पहुंचे दिवाली से पहले किसानों की हुई चांदी

मार्केट कमेटी ने किसानों को खास तौर पर एक जरूरी बात बताई है। खरीद के दौरान किसान के आधार कार्ड पर दर्ज पते को ही उसके गांव की पहचान माना जाएगा। इसलिए किसान घर से निकलने से पहले अपने आधार कार्ड में दर्ज पता जरूर देख लें। अगर गांव के नाम को लेकर कोई अंतर है तो पहले उसकी जानकारी कर लें ताकि मंडी पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो।

मंडी प्रशासन ने सभी किसानों से अपील की है कि वे अपनी निर्धारित तारीख पर ही फसल लेकर आएं। इससे मंडी में भीड़ कम रहेगी और खरीद का काम भी आसानी से हो सकेगा। किसानों को सलाह है कि बिना अपना शेड्यूल देखे मंडी पहुंचने से बचें

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कमीशन के लिए खेला ऐसा खेल, अब काटनी होगी जेल ?

Harsh Chauhan
About the Author Harsh Chauhan

मै हर्ष चौहान Best E News में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व एनसीआर और हरियाणा की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी खबरों​ लिखता हूं। मै पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। मेरा मकसद पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp