
Big Accident in Rewari (Best24News) रेवाड़ी: बावल-प्राणपुर रोड पर गांव तिहाड़ा के समीप रविवार को बडा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने खेत से काम कर घर लौट रहे तीन भाई-बहनों को कुचल दिया। इस हादसे में दसवीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा गरिमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायलों को बावल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस: हादसे की सूचना मिलते बावल पुलिस मौके पर पहुंचे। इतना ही नहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से दोनों घायलों को बावल के अस्पताल पहुंचाया। लोगों का कहना है अगर समय रहते दोनो का अस्ताल नही पहुचते ये भी दम तोड देते। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
पैदल आ रहे भाई बहनों को कूचला: बता दे कि गांव तिहाड़ा की रहने वाली करीब 17 वर्षीय गरिमा, 20 वर्षीय प्रीति और 12 वर्षीय शुभम खेत में काम करने के बाद पैदल रविवार को अपने घर लौट रहे थे। रोड पार करते समय बावल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गरिमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रीति और शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें:बदमाशों ने रेवाड़ी पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग !
कार ड्राइवर पर मामला दर्ज’ बावल थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान गरिमा की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में कार ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है। पुलिस फरार ड्राइवर की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए घटनास्थल और आसपास की जानकारी जुटाई जा रही है। ड्राइवर की पहचान होने के बाद उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।