
Haryana Weather Update (Best E news) हरियाणा मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में अब सुबह और शाम के समय ठंड का असर धीरे धीरे बढ़ने लगा है। पहाड़ों से मैदानी इलाकों की तरफ आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को हल्की गर्माहट महसूस हो रही है और मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के औसत न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। वहीं औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
दिन के तापमान की बात करें तो हिसार सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी तरफ रोहतक में दिन का तापमान सबसे कम 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें:Haryana Weather Update: हरियाणा में 6 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम? जानिए धूप और तापमान का पूरा हाल
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण खेतों में अच्छी नमी बनी हुई है। ऐसे में सुबह के समय खुले इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। आने वाले दिनों में सुबह और शाम की ठंड बढ़ने के आसार हैं। हालांकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी हो सकती है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने किसानों को मौसम के हिसाब से रबी फसलों की बिजाई शुरू करने की सलाह दी है। पर्याप्त नमी होने पर किसान सरसों की RH 30 और RH 0749 किस्मों की बुवाई कर सकते हैं। इसके अलावा चने की C 235 और HC 5 किस्मों की बिजाई भी की जा सकती है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में वायु प्रदूषण का कहर, 7 शहर देश के टॉप 12 प्रदूषित शहरों में शामिल, AQI 391 पहुंचा
Haryana Weather Update पशुओं के चारे की जरूरत को देखते हुए किसान जई और बरसीम की बुवाई भी शुरू कर सकते हैं। बारिश के बाद खेतों में बनी नमी और मौजूदा मौसम रबी फसलों की बिजाई के लिए अच्छा माना जा रहा है। किसानों को सलाह है कि वे खेत की नमी और स्थानीय मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर खेती का काम करें।