Friday, 6 November 2026

हरियाणा में छाई धुंध, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम ?

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: (Best E News) हरियाणा में एक बार फिर मौसम में बडा बदलाव हुआ हैं । हरियाणा में पहाड़ों से मैदानों की ओर आ रही हवाओं के चलते रात के तापमान…


हरियाणा में छाई धुंध, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम ?
हरियाणा में छाई धुंध, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम ?
Google News Follow us on Google

Haryana News: (Best E News) हरियाणा में एक बार फिर मौसम में बडा बदलाव हुआ हैं । हरियाणा में पहाड़ों से मैदानों की ओर आ रही हवाओं के चलते रात के तापमान में काफी गिरावट जारी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.2°C की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। बता दे पिछले दो दिन में हरियाणा के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 16°C से नीचे पहुंच गया है।

बिजाई के लिए सुनहरा मौका: मौसम में काफी नमी आ गई। मौसम को देखते हुए किसानों को सरसों, चना और चारे वाली रबी फसलों की बिजाई शुरू करने की सलाह दी गई है। कृषि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले दिनों हुई बारिश के कारण खेतों में नमी बनी हुई है। सुबह खुले स्थानों पर हल्की धुंध और सुबह-शाम ठंड बढ़ने की संभावना है। HAU हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, पिछले दिनों हुई बारिश के कारण प्रदेश में नमी बनी हुई है। अलसुबह खुले स्थानों पर हल्की धुंध दिखाई दे सकती है। नमी बढ़ने से सुबह और शाम हल्की ठंड रहेगी, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

जानिए कोन सा शहर रहा सबसे गर्म: मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में दिन का सबसे अधिक तापमान हिसार में 32.1°C दर्ज किया गया। जबकिवहीं, रोहतक में अधिकतम तापमान सबसे कम 26.9°C रहा। बता दें कि यहां दिन के तापमान में करीब 4°C की गिरावट आई है। दिन में खिली धूप के कारण प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.5°C का उछाल दर्ज किया गया। औसत अधिकतम तापमान में 0.5°C की मामूली बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 16°C से नीचे पहुंच गया है। नारनौल 14°C के साथ सबसे ठंडा रहा। दिन में हिसार सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.1°C दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:Haryana Weather Update: हरियाणा में 6 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम? जानिए धूप और तापमान का पूरा हाल

किसानों के लिए अलर्ट: मौसम में आई इस तब्दीली और मिट्टी में बनी नमी हो गई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि खेतों की मौजूद स्थिति रबी फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल है। किसानों को बिना समय गंवाए सरसों की RH 30 और RH 0749 किस्मों की बिजाई शुरू कर देनी चाहिए। विशेषज्ञों ने पशुपालक किसानों को जई और बरसीम जैसी चारे वाली फसलों की तैयारी तेजी से पूरी करने को कहा है।

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा में वायु प्रदूषण का कहर, 7 शहर देश के टॉप 12 प्रदूषित शहरों में शामिल, AQI 391 पहुंचा

 

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp