
Haryana Weather (Best E News) हरियाणा में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। Haryana Weather रात के समय तापमान में गिरावट आने से लोगों को हल्की ठंड महसूस होने लगी है। वहीं सुबह के समय कई इलाकों में धुंध भी देखने को मिल रही है। हालांकि दोपहर होते ही तेज धूप निकलने से गर्मी का असर फिर बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को सुबह और रात में ठंड तो दिन में गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के 2 नवंबर के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। खास बात यह है कि रात का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे पहुंच गया है। इससे साफ है कि अब धीरे धीरे ठंड अपना असर दिखाने लगी है।
रात के तापमान की बात करें तो नारनौल प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भिवानी में पारा 14 डिग्री और फतेहाबाद में 14.9 डिग्री रहा। हिसार और सिरसा में रात का तापमान करीब 15 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री के बीच बना हुआ है।
ये भी पढ़ें:Haryana Weather Update: हरियाणा में 6 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम? जानिए धूप और तापमान का पूरा हाल
दूसरी तरफ दिन में अभी गर्मी से राहत नहीं मिली है। हिसार 33.1 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। चरखी दादरी में 32 डिग्री और भिवानी सिरसा व फरीदाबाद में 31.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रोहतक में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री रहा जबकि पंचकूला 28.9 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई गतिविधि दर्ज नहीं हुई है।
अक्टूबर महीने में हुई बारिश के आंकड़े भी काफी खास हैं। Haryana Weather मौसम विभाग के मुताबिक 1 से 29 अक्टूबर तक हरियाणा में औसतन 25.5 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि सामान्य तौर पर इस दौरान 9.6 मिलीमीटर बारिश होती है। यानी सामान्य से 165 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई। अब अक्टूबर की बारिश के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में वायु प्रदूषण का कहर, 7 शहर देश के टॉप 12 प्रदूषित शहरों में शामिल, AQI 391 पहुंचा
फिलहाल हरियाणा में सुबह और रात की ठंड धीरे धीरे बढ़ रही है जबकि दिन में धूप के कारण गर्मी बनी हुई है। आने वाले दिनों में मौसम में होने वाले बदलाव पर सभी की नजर रहेगी।