
Haryana News (Best E News) हरियाणा में नई सड़क बनने से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को आने जाने में बड़ी राहत मिलने वाली है। Haryana New Road सरकार ने रायपुर से खरड़ तक जाने वाली करीब 6 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा करने और नए सिरे से बनाने के लिए 17 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। इस फैसले से आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों का सफर भी पहले के मुकाबले आसान हो जाएगा।
दरअसल इस सड़क पर काफी समय से वाहनों का आना जाना लगा रहता है। मौजूदा समय में सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण कई बार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव तैयार किया था। विभाग ने इसका एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा था। अब सरकार से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण की तैयारी तेज कर दी गई है।
अभी रायपुर से खरड़ तक जाने वाली सड़क की चौड़ाई करीब 5.50 मीटर यानी लगभग 18 फीट है। लेकिन नए प्रोजेक्ट के तहत इसे बढ़ाकर 7 मीटर यानी करीब 22 फीट किया जाएगा। इससे सड़क पर वाहनों को निकलने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी और लोगों को जाम जैसी परेशानी से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने रेवाड़ी प्रशासन को दी चेतावनी
इस सड़क के निर्माण में बिजली के खंभे और रास्ते में आने वाले पेड़ भी बड़ी चुनौती हैं। सड़क को चौड़ा करने के लिए बिजली के कुछ पोल दूसरी जगह शिफ्ट किए जाएंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से बिजली निगम को जरूरी बजट भी दिया जाएगा। विभाग ने इस काम की पूरी योजना तैयार कर ली है।
बीएंडआर के एसई अजीत सिंह ने बताया कि रायपुर खरड़ रोड के चौड़ीकरण को सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। Haryana New Road लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के निर्देश पर करीब 6 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को 22 फीट चौड़ा बनाया जाएगा। इस पूरे काम पर 17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें:Chhath Puja: धारूहेड़ा में 16 से ज्यादा जगह बनाए जाएंगें कृत्रिम घाट
फिलहाल लोक निर्माण विभाग की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। टेंडर और वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके बाद आसपास के गांवों के लोगों को आने जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।