
Haryana News (Best E News) हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सोनीपत जिले में हरियाणा में 50% कर्मचारियों का Work From Home लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत सरकारी और निजी कार्यालयों में आधे कर्मचारी घर से काम करेंगे। यह व्यवस्था 20 नवंबर तक लागू रहेगी। प्रशासन का कहना है कि इस कदम का मकसद प्रदूषण को कम करना और लोगों को खराब हवा से बचाना है।
दरअसल दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही दिल्ली एनसीआर और आसपास के इलाकों में हवा की हालत लगातार खराब होती जा रही है। हरियाणा के सोनीपत के अलावा पानीपत और जींद जैसे जिलों में भी प्रदूषण का असर देखने को मिल रहा है। हवा में बढ़ती गंदगी के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी और दूसरी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी को देखते हुए सोनीपत की डीसी नेहा सिंह ने नए आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक जिले में 20 नवंबर तक सरकारी और निजी कार्यालयों में केवल 50 प्रतिशत कर्मचारी ही दफ्तर आ सकेंगे। बाकी कर्मचारियों को घर से काम करना होगा। इस व्यवस्था को शैक्षणिक संस्थानों और यूनिवर्सिटी समेत दूसरे प्रतिष्ठानों पर भी लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें:भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने रेवाड़ी प्रशासन को दी चेतावनी
डीसी ने सभी विभागों के अधिकारियों और संस्थानों के प्रमुखों को कर्मचारियों के लिए रोस्टर तैयार करने को कहा है। यानी किस दिन कौन सा कर्मचारी कार्यालय आएगा और कौन घर से काम करेगा इसकी पूरी व्यवस्था पहले से बनानी होगी।
Work From Home इसके अलावा सोनीपत में निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़े सभी तरह के कामों पर भी रोक लगाने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे काम जिनसे हवा में धूल और प्रदूषण फैलता है उन्हें भी बंद रखने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें:Chhath Puja: धारूहेड़ा में 16 से ज्यादा जगह बनाए जाएंगें कृत्रिम घाट
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि CAQM यानी वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा। अब देखना होगा कि इन कदमों से सोनीपत और आसपास के इलाकों में प्रदूषण के स्तर में कितनी कमी आती है।