रेवाड़ी (Best E News) जो बदमाश सरेआम किसी को गोली मारकर हत्या कर सकते है भला क्या वे पुलिस डरेगे। बदमाशों ने कालूवास के निकट पुलिस से घिरा होने पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। गनीमत यहीं रहीे पुलिस टीम के बाद बुलेटप्रूफ जैकेट थी। अगर ऐसा नहीं होता तो पुलिस कर्मी की जान जा सकती थी। हालांकि जबाबी कार्रवाई में बदमाशों को वही गिरा दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव गोकलगढ़ निवासी मनिंदर उर्फ बुटर और हन्नी के रूप में हुई है।

रेवाड़ी: गोली लगने के बाद घायल हुए दोनो आरोपी रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में भर्ती
दो बदमाश काबू: रेवाड़ी के गांव गोकलगढ़ में हुए मनोज हत्याकांड के दो मुख्य फरार आरोपियों को रेवाड़ी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शुक्रवार सुबह सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया।
डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 1:50 बजे सीआईए रेवाड़ी प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार को सूचना मिली थी कि 4 नवंबर को हुए मनोज हत्याकांड के आरोपी अवैध हथियारों के साथ गोकलगढ़ बाईपास के पास मौजूद हैं। सूचना में यह भी बताया गया था कि आरोपी दो अन्य युवकों यशपाल और अभिषेक की हत्या करने की फिराक में हैं। सीआईए रेवाड़ी और सीआईए धारूहेड़ा की संयुक्त टीम ने कालूवास के पास घेर लिय। घिरा होने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर पांच राउंड फायर किए। एक गोली एएसआई की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी।
ये भी पढ़ें:दिल्ली जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में फिर लगा लंबा जाम
सूचना की गंभीरता को देखते हुए सीआईए रेवाड़ी प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार और सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। दोनों टीमों ने गोकलगढ़ बाईपास टी-पॉइंट और रेलवे फ्लाईओवर के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई।
