Friday, 6 November 2026

दिल्ली जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में फिर लगा लंबा जाम

Written by: Harsh Chauhan

Published:

धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर #मालपुरा के निकट शुक्रवार को एक बार फिर लंबा जाम लग गया। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से वाहन चालक घंटों तक जाम…


दिल्ली जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में फिर लगा लंबा जाम
दिल्ली जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में फिर लगा लंबा जाम
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर #मालपुरा के निकट शुक्रवार को एक बार फिर लंबा जाम लग गया। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहे। हालांकि हाइवे पर हीरों कपंनी के पास ओवरब्रिज का काम जोरों पर हैंं। एन्एचएआई के प्रोजक्ट निदेशक का दावा है दिसंबर तक यह काम पूरा हो जाएगा। जिसे गति से काम चल रहा है उसके हिसाब से काम पूरा हो सकता है।

जाम के चलते यात्री परेशान: बता दे कि हाईवे पर मालपुरा के पास ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। सिंगल मार्ग पर दबाव होने से व धीमी गति से यातायात चलने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। जाम का असर कई किलोमीटर तक देखने को मिला। कार, बस, ट्रक और अन्य वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते नजर आए। जाम के चलते लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।

आम हुआ जाम: रेवाड़ी जिले में #दिल्ली-जयपुर हाइवे पर लगने वाला जाम आम हो चुका है। धारूहेड़ा से गुूरूग्राम जाने व मानेसर से धारूहेड़ा आने तक तक आधे घंटे का सफर तय करने में कई बार तो 3 से 4 घंटे लग जाते हैं। क्योंकि इस रोड पर वाहनों का दबाब पहले ही ज्यादा है वही बीच में कई बार वाहन खराब होने से जाम की समस्या ज्यादा गंभीर हो जाती है। बरसात के दिनो में यहां बुरा हाल रहता है। सर्विस लाईन जलभराव के चलते काफी जाम की समस्या बन जाती है। हांलाकि अब तो कई दिनों से जाम से राहत मिल रही है। लेकिन गुरूवार को डंपर के खराब होने से दिल्ली मार्ग पर जाम लग गया वहीं शुक्रवार को काफी जाम लगा रहा।

ये भी पढ़ें:बदमाशों ने रेवाड़ी पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग !

दिल्ली जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में फिर लगा लंबा जाम
दिल्ली जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में फिर लगा लंबा जाम

 

ठेकेदार को दिए ये निर्देश: बता से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकोंं को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए निर्माण क्षेत्र में संकेतक बोर्ड, बैरिकेड, रिफ्लेक्टर, ब्लिंकर और अन्य सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं। साथ ही बिलासपुर और मानेसर में ट्रैफिक मार्शल भी तैनात किए गए हैं। ठेकेदार को दोबारा निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने रेवाड़ी प्रशासन को दी चेतावनी

दो माह ओर झेलनी होगी परेशान: एचएचएआई के अधिकारियों का कहना है हाईवे पर मालपुरा के पास ओवरब्रिज का काम तेजी से चल रहा है। दिसंबर तक इसके पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद हाईवे से हीरो कंपनी के निकट वाहनों को ओवरब्रिज के नीचे से आवागमन हो जाएगा।

 

 

ये भी पढ़ें:Chhath Puja: धारूहेड़ा में 16 से ज्यादा जगह बनाए जाएंगें कृत्रिम घाट

Harsh Chauhan
About the Author Harsh Chauhan

मै हर्ष चौहान Best E News में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व एनसीआर और हरियाणा की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी खबरों​ लिखता हूं। मै पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। मेरा मकसद पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp