धारूहेड़ा (Best E News) दिवाली पर पटाखों पर बैन के बाजवूद कुछ पटाखे चलाए गए है। देर रात पटाखें चलते हुए। जमकर हुई आतिशबाजी से एक बार फिर धारूहेड़ा में हवा जहरीली हो गई। सबसे अहम बात यह है ग्रेप 3 लागू होने के बावजूद प्रदूषण का स्तर बढता ही जा रहा है। आतिशबाजी से पहले यानि दीवाली पर छह बजे धारूहेड़ा का एक्यूआई (AQI) 266 था जो रात को 12 बजे 306 पहुंच गया।
सुप्रीम कोर्ट और हरियाणा सरकार के आदेशानुसार एनसीआर में धारूहेड़ा-रेवाड़ी में पटाखों के निर्माण, भंडारण, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री और चलाने पर साल भर का पूर्ण प्रतिबंध लागू है। सर्दी की शुरुआत और हवा की गति धीमी होने के कारण पटाखों से निकला बारीक खतरनाक धुआँ जहरीली गैसें और भारी धातुएं वातावरण में ही जम गईं, जिससे सांस लेना दूभर हो गया है। रातभर हई आतिशबाजी से हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है।
ये भी पढ़ें:Dharuhera News: 23 करोड़ से बनेगी सेक्टर रोड, जानिए कब होगा काम शुरू

हवा हुई जहरीली: दीवाली की रात जमकर आतिशबाजी हुई। आतिशबाजी से पहले यानि दीवाली पर छह बजे धारूहेड़ा का एक्यूआई 266 था जो रात को 12 बजे 306 पहुंच गया। हालाकि इस बार पिछले साल से कुछ कम ही रहा है।
पराली जलाने का भी बड़ा असर : एनसीआर क्षेत्र में पराली जलाने से भी वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर की ओर बढ़ता है। एनसीआर में शामिल हरियाणा और पंजाब के किसानों द्वारा पराली (चावल के भूसे) का बड़ी मात्रा में दहन किया जाता है। खेतों में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पराली जलाई जाती है। जिससे इन दिनों एनसीआर के वाशिंदों के लिए वायु प्रदूषण जान लेवा बना जाता है।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा अन्नकूट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
आदेश हुए हवाई: सुप्रीम कोर्ट की ओर से बढ़ते प्रदूषण के चलते एनसीआर में पटाखों को लेकर गाइड लाइन जारी की गई थी। अदालत की ओर से केवल ग्रीन पटाखे ही रात को 8 से 10 बजे के बीच चलाने के निर्देश दिए गए थे। प्रतिबंध के बावजूद गली मोहल्लों में धड़ल्ले से पटाखों की बिक्री हुई। इससे दीपावली की रात को प्रतिबंध के बावजू खूब पटाखे छोड़े गए।
पिछले तीन साल के एक्यूआई डाटा
- दिवाली 2025: दिवाली के अगले दिन धारूहेड़ा में एक्यूआई 421 ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुँच गया था, जिसके चलते यह देश के सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में शीर्ष पर था।
- दिवाली 2024: दिवाली के आस-पास धारूहेड़ा का एक्यूआई 264 था ‘खराब’ (Poor) श्रेणी में दर्ज किया गया था।
- दिवाली 2023: दिवाली के बाद धारूहेड़ा का एक्यूआई 367 दर्ज किया गया था, जो कि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास में शहीद नरेश यादव को किया नमन
एयर क्वालिटी इंडेक्स
0 से 50 तक सबसे अच्छा
51 से 100 संतोषजनक
101 से 200 मध्यम स्तर
201 से 300 खराब
301 से 400 बहुत खराब
401 से 500 बहुत खतरनाक
चिंताजनक हुए हालात: धारूहेड़ा व भिवाड़ी दोनों में प्रदूषण के चलते हालात चिंताजनक बनी हुई है। दीपावली के पहले भी भिवाड़ी में वायु का स्तर खतरनाक था। वहीं दीपावली के बाद भी भिवाड़ी का 2.5 का स्तर 383 तथा पीएम 10 का स्तर 455 पहुंच गया है। इतना ही नहीं धारूहेड़ा का 2.5 का स्तर 266 तथा पीएम 10 का स्तर 500 पार कर चुका है। वहीं पास लगते पलवल, गुरुग्राम व दिल्ली में तो इससे भी ज्यादा वायु का स्तर खतरनाक बना हुआ है। गौरतलब है कि गत दो वर्षों के दौरान दीपावली पर भिवाड़ी वायु प्रदूषण देश के सर्वाधिक प्रदूषित वाले शहरों की सूची में शुमार रहा है।
दीपावली फिर बढ़ा स्तर: कस्बे में दीपापली पर हुई आतिशबाजी से वायु का स्तर और घातक हो गया। बार-बार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद लोग आतिशबाजी करना नहीं छोड़ रहे है।
अजय यादव, एसडीओ, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, धारूहेड़ा।
