Wednesday, 11 November 2026

मॉडर्न स्कूल भिवाड़ी ने फिर तोड़ी दीवार, धारूहेड़ा में पहुंचा काला पानी

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा (Best E News): भिवाड़ी की औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला केमिकल युक्त दूषित काला पानी एक बार फिर हरियाणा के धारूहेड़ा में पहुंच गया है। आरोप है कि भिवाड़ी प्रशासन ने…


मॉडर्न स्कूल भिवाड़ी की दीवार फिर तोड़ी, धारूहेड़ा में घुसा काला पानी
मॉडर्न स्कूल भिवाड़ी की दीवार फिर तोड़ी, धारूहेड़ा में घुसा काला पानी
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best E News): भिवाड़ी की औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला केमिकल युक्त दूषित काला पानी एक बार फिर हरियाणा के धारूहेड़ा में पहुंच गया है। आरोप है कि भिवाड़ी प्रशासन ने मॉडर्न स्कूल के पास दीवार तोड़कर पानी की निकासी धारूहेड़ा की तरफ कर दी। इसके चलते दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) की सर्विस लेन और आसपास की कॉलोनियों में जलभराव हो गया है। दीपावली के दौरान और उसके बाद बिना बारिश के ही बड़ी मात्रा में काला पानी धारूहेड़ा पहुंचने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, बेस्टेक मॉल रोड के साथ दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस रोड पर करीब दो फीट तक पानी जमा हो गया। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और जाम लगने की स्थिति बन गई है। दूषित पानी से पूरे क्षेत्र में तेज बदबू फैल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पानी के कारण आसपास रहने वाले लोगों और स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बना हुआ है।

राव इंद्रजीत से मिले चेयरमैन: बार बार स्कूल के पास तोडी जा रही दीवार को लेकर नपा चेयरमैन दिवाली पर राव इंद्रजीत से मिले थे। राव साहब से नपा प्रशासन से कहा कहा किसी भी कीमत पर राजस्थान का पानी धारूहेड़ा में नहीं आने दिया जाएगा। भिवाड़ी प्रशासन को अपने पानी की साफ करने की बजाय चोरी छीपे से धारहेड़ा मे धकेल रही है तो कि गलत है।

ये भी पढ़ें:Dharuhera News: 23 करोड़ से बनेगी सेक्टर रोड, जानिए कब होगा काम शुरू

हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है पानी निकासी का मामला: धारूहेड़ा प्रशासन ने भिवाड़ी से आने वाले दूषित पानी को रोकने के लिए बॉर्डर पर रैंप बनाया था। इस मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तक सुनवाई हो चुकी है, लेकिन दोनों राज्यों के बीच पानी की निकासी का स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। लोगों की आवाजाही को देखते हुए दीपावली पर भिवाड़ी जाने के लिए रास्ता खोल दिया गया था। आरोप है कि इसी दौरान मॉडर्न स्कूल के पास सोमवार रात को दीवार तोड़कर फिर से काला पानी धारूहेड़ा की तरफ छोड़ दिया गया। वार्ड तीन के पार्षद त्रिलोक धारीवाल ने बताया कि सुबह जब वह उठे तो कॉलोनी के पास काफी मात्रा में काला पानी जमा था। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मॉडर्न स्कूल के पास रात को दीवार तोड़कर काला पानी धारूहेड़ा की तरफ छोड़ा जा रहा था। सुबह सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और दीवार को दोबारा बंद करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि बार-बार छोड़े जा रहे काले पानी से धारूहेड़ा के लोग परेशान हैं।
अजय जांगड़ा, चेयरमैन धारूहेड़ा

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा अन्नकूट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp