Wednesday, 11 November 2026

Dharuhera News: 23 करोड़ से बनेगी सेक्टर रोड, जानिए कब होगा काम शुरू

Written by: सुनील कुमार

Published:

Dharuhera News : धारूहेड़ा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कई सालों से अटके सेक्टर रोड के निर्माण का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है। इस परियोजना पर…


Dharuhera News: 23 करोड़ से बनेगी सेक्टर रोड, जानिए कब होगा काम शुरू
Dharuhera News: 23 करोड़ से बनेगी सेक्टर रोड, जानिए कब होगा काम शुरू
Google News Follow us on Google

Dharuhera News : धारूहेड़ा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कई सालों से अटके सेक्टर रोड के निर्माण का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है। इस परियोजना पर करीब 23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे जिसके लिए बजट मंजूर भी हो चुका है। इस परियोजना को दों चरणों में पूरा किया जाएगा जहां पहले चरण में 6.30 करोड़ रुपये खर्च जबकि दूसरे चरण में 17 करोंड खर्च होंगें।

 

दो चरणों में होगा सड़क का निर्माण

परियोजना के पहले हिस्से में थाना धारूहेड़ा के पीछे से बनने वाली मुख्य सेक्टर रोड का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 6.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे व्यावसायिक मार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं दूसरे हिस्से में आईजी ऑफिस से नंदरामपुर बास की ओर जाने वाले मार्ग का निर्माण होगा, जिस पर लगभग 17 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा अन्नकूट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

डी-मार्किंग और टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में: अधिकारियों के अनुसार, थाने के पीछे से बनने वाली मुख्य सेक्टर रोड का एस्टिमेट पहले ही तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है। फिलहाल प्रोजेक्ट की डी-मार्किंग और टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उम्मीद है ये रोड अप्रेल माह मे शुरू कर दिया जाएगा।

ये जमीन बाधा: बता दे ये परियोजना काफी समय पहले ही पूरी होनी थी लेकिन इस सेक्टर रोड के निर्माण में करीब 100 मीटर जमीन को लेकर कोर्ट में मामला अटका हुआ है। इस बाधा को दूर करने के लिए संबंधित पक्षों से बातचीत की जा रही है। प्रशासन की ओर से पॉलिसी के तहत री-एडजस्टमेंट की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं, ताकि सड़क निर्माण का काम शुरू हो सके। जब तक यह फैसला नहीं होगा काम शुरू नही किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास में शहीद नरेश यादव को किया नमन

जाम से मिलेगी राहत: इन दोनों सडकों के बनने से धारूहेड़ा के लोगो को जाम से राहत मिल सकेगी। क्यों​कि अब लोगों को भगत सिह चौक से होकर नंदरामपुर बास जाना पड रहा है। जैसे ये सडक बनाए तो भगत सिंह चौक् पर जाने की जरूरत नहीं पडेगी। क्योंकि भगत सिंह चौक पर आए दिन जाम लगा रहा है। ऐसे में इस सडक का काफी फायदा होगा। अब सवाल यह यह सडक बनाने में देरी क्यों की जा रही है। बताया जा रहा है जमीन अधिग्रहण के चलते आ रही बाधाओं के चलते यह अधर में लटका हुआ है।

मार्च-अप्रैल में शुरू हो सकता है काम: अधिकारियों को उम्मीद है कि नवंबर में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल मार्च-अप्रैल तक सड़क निर्माण का काम धरातल पर शुरू हो सकता है। अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।

 

ये भी पढ़ें:मॉडर्न स्कूल भिवाड़ी ने फिर तोड़ी दीवार, धारूहेड़ा में पहुंचा काला पानी

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp