Tuesday, 10 November 2026

Bhiwadi से बिहार जा रही सवारियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत 35 से ज्यादा घायल

Written by: सुनील कुमार

Published:

भिवाड़ी: राजस्थाान के Bhiwadi से बिहार के छपरा जा रही सवारियों से भरी प्राइवेट बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच…


Bhiwadi से बिहार जा रही सवारियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत 35 से ज्यादा घायल
Bhiwadi से बिहार जा रही सवारियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत 35 से ज्यादा घायल
Google News Follow us on Google

भिवाड़ी: राजस्थाान के Bhiwadi से बिहार के छपरा जा रही सवारियों से भरी प्राइवेट बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत् हो गई जबकि तीन दर्जन से ज्यादा घायल हो गया। बताया जा रहा रेलवे में टिकट नहीं मिलने के चलते भिवाड़ी से बिहार के छठ पर्व पर जाने के लिए कई परिवारो ने मिलकर बस बुक की थी जो कि खाई में पलट गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस: हादसे के बाद पलटी बसे अग्निशमन कर्मियों ने विशेष उपकरणों की मदद से बस में बुरी तरह फंसे 15 से 16 यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस और अग्निशमन विभाग के संयुक्त प्रयास से करीब 35 मिनट में रेस्क्यू आपरेशन पूरा किया गया। बतायास जा रहा है बस में सीटे तो 41 ही थी लेकिन उसमें 65 लोग सवार थे। बसों व ट्रेनों में जगह नहीं मिलने के चलते ये बस भिवाड़ी से बुक की गई थी।

बता दें औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में बड़ी संख्या मे बिहार के श्रमिक परिवारों के साथ रहते है। हर साल छठ पर्व मनाने के ​लिए पूरे परिवार के साथ बिहार जाते है। इस बार बताया जा रहा है ट्रेनों में ज्यादा भीड होने से भिवाड़ी से एक बस बिहार जाने के लिए बुक की थी। लेकिन बस में ज्यादा भीड होने व तेज गति के चलते वह अनियंत्रित हो गई जिससे बडा हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें:Dharuhera News: 23 करोड़ से बनेगी सेक्टर रोड, जानिए कब होगा काम शुरू

जांच में जुटा परिवहन विभाग: हादसे की जानकारी मिलने पर आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय और एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे। आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय के मुताबिक बस 41 सीट की पास थी, जबकि उसमें ज्यादा यात्री सवार थे। बस का बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और फिटनेस वैध मिला है। हालांकि, बस के परमिट की जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के कारणों और क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना माना जा रहा है।

हादसे में तीन की मौत: बता दे हादसे में घायल हुए 40 से ज्यादा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तीन मृतकों में दो की शिनाख्त 63 वर्षीय शंकर रज्जक और 43 वर्षीय शामली राय के रूप में हुई। दाेनों बिहार के छपरा निवासी थे, जबकि 35 वर्षीय पुरुष की पहचान नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा अन्नकूट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सात को ट्रामा सेंटर किया रेफर: बता दे कि हादसे में घायल 35 यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। सात घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। एक अन्य घायल शुभम को आंशिक चोट आई थी, जो उपचार के बाद स्वयं अस्पताल से चला गया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp