Tuesday, 10 November 2026

धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास में शहीद नरेश यादव को किया नमन

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा  (Best E News)  गांव नंदरामपुर बास में शहीदी दिवस पर कारगिल अमर शहीद नरेश कुमार को स्मारक स्थल पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग्रामीणों ने भारत माता के जयकारों लगाए।…


धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास में शहीद नरेश यादव को किया नमन
धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास में शहीद नरेश यादव को किया नमन
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा  (Best E News)  गांव नंदरामपुर बास में शहीदी दिवस पर कारगिल अमर शहीद नरेश कुमार को स्मारक स्थल पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग्रामीणों ने भारत माता के जयकारों लगाए। समारोह के दौरान ग्रामीणों, गणमान्य व्यक्तियों और युवाओं ने शहीद नरेश कुमार की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व माला अपर्ण करके उसे नमन किया।

इस दौरान पूरा गांव ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, शहीद नरेश आपका नाम रहेगा’ और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। बता दे शहीद नरेश कुमार 12 जून 2002 को पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी के दौरान सीमा पर मोर्चा संभालते हुए बलिदान दिया था।

धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास में शहीद नरेश यादव को किया नमन
धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास में शहीद नरेश यादव को किया नमन

नंदरामपुर बास के वीर सपूत शहीद नरेश कुमार

गांव नंदरामपुर बास के वीर सपूत शहीद नरेश कुमार का जीवन देशभक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल है। समाज सेवी सुरेश कुमार ने बताया कि नरेश कुमार का जन्म 25 अगस्त 1974 को हुआ था। उनके पिता का नाम बलबीर सिंह तथा माता का नाम सरस्वती देवी है। वे 25 नवंबर 2000 को सीमा सुरक्षा बल (BSF) में भर्ती हुए थे प्रशिक्षण बीएसएफ अकादमी ग्वालियर में पूरा करने के बाद उन्हें असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर नियुक्त हुए

ये भी पढ़ें:Dharuhera News: 23 करोड़ से बनेगी सेक्टर रोड, जानिए कब होगा काम शुरू

12 जून 2002 में हुए नरेश यादव शहीद’ बता दें कि प्रशिक्षण के बाद उनकी पहली तैनाती जम्मू केअखनूर सेक्टर के मालोजोधा पोस्ट पर66वीं बटालियन की बी कंपनी में हुई। वर्ष 2001 में उनका विवाह हुआ। इसके बाद उन्हें 66वीं बटालियन की बी कंपनी का ओसी नियुक्त किया गया। 12 जून 2002 को पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी के दौरान सीमा पर मोर्चा संभालते हुए शाम 4 बजकर 20 मिनट पर आरसीएल गन का गोला उनके बाएं कंधे के पास आकर लगा।

 

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा अन्नकूट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास में शहीद नरेश यादव को किया नमन
धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास में शहीद नरेश यादव को किया नमन

सर्वोच्च बलिदान के लिए गर्व: बता दे कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने अंतिम समय तक अपने कर्तव्य का निर्वहन किया और शाम 4 बजकर 55 मिनट पर मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। शहीद नरेश कुमार की शहादत आज भी क्षेत्र के युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करती है। गांव में स्थापित स्मारक पर उनके जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और बलिदान का उल्लेख किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके साहस और राष्ट्रभक्ति को सदैव याद रखें। उनका सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। इस मोके पर विरेंद्र यादव, विपिन कुमार, भगवत दयाल, महेंद्र सिंह, उमेश कुमार राकेश, रामचरण गुप्ता ​आदि मौजूद रहे।

 

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp