
धारूहेड़ा (Best E News) औद्योगिक कस्बे से स्कूल गई एक छात्रा व नौकरी के लिए ड्यूटी गई एक युवती अचानक लापता हो गई है दोनो मामलें काफी पुराने है लेकिन दोनो नहीं मिलने पर परिजनों की शिकायत पर अब मामला दर्ज किया गया है। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने दोनों मामलों में गुगशुदगी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ड्यूटी गई युवती लापता: मध्य प्रदेश के सतना जिले के निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह पिछले करीब 10 साल से धारूहेड़ा के हरिनगर परिवार को में रह रहा है और राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी पत्नी एक कंपनी में नौकरी करती है उसके चार बच्चे है। वह सुबह काम पर गया था। रात घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं मिली। जहां पर वह जोब करती है वहां भी पता किया लेकिन सुराग नही लगा। फिलहाल उसका मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत दी है कि उसकी तलाश की जाए।
स्कूल जाने के लिए निकली छात्रा गायब: धारूहेड़ा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 2 नवंबर को सुबह करीब 7 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। दोपहर जब पिता स्कूल पहुंचे तो पता चला कि छात्रा स्कूल आई ही नहीं थी। शुरुआत में परिजनों को लगा कि वह किसी सहेली के साथ बाजार गई होगी, लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी घर नहीं लौटी। इसके बाद पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बेटी की तलाश करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें:Dharuhera News: 23 करोड़ से बनेगी सेक्टर रोड, जानिए कब होगा काम शुरू