Tuesday, 10 November 2026

दिवाली पर धारूहेड़ा रेवाड़ी में 12 जगह लगी आग, दमकल टीम की फूली सांस

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News) दिवाली पर्व को लेकर हर साल अर्लट जारी किया जाता है ताकि कहीं आगजनी नहीं हो। लेकिन प्रतिबंध के बावजूद चलाए जा रहे अवैध पटाखें कहीं न कही…


दिवाली पर धारूहेड़ा रेवाड़ी में 12 जगह लगी आग, दमकल टीम की फूली सांस
दिवाली पर धारूहेड़ा रेवाड़ी में 12 जगह लगी आग, दमकल टीम की फूली सांस
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News) दिवाली पर्व को लेकर हर साल अर्लट जारी किया जाता है ताकि कहीं आगजनी नहीं हो। लेकिन प्रतिबंध के बावजूद चलाए जा रहे अवैध पटाखें कहीं न कही आग लगा ही देते है। इस साल यानि दिवाली की रात को रेवाड़ी व धारूहेड़ा में 12 जगह आगजनी घंटनाएं। बस गनीमत यहीं रही किसी भी कोई जनहानि नहीं हुई है। एक के बाद एक हुई आगजनी के चलते दमकल विभाग का सांस फूल गई। डायल 112 पर आई शिकायतों से टीमों जगह जगह दोडती नजर आई।

जानिए कहां कहां हई आगजनी

रेवाड़ी के छह गांवों में पटाखों की चिंगारी से कडबी में आग लग गई। इतना ही नहीं कई जगह दुकानों और प्रतिष्ठानों में आग लग गई। रातभर दमकल विभाग की गाड़ियां इधर से उधर दौड़ती रहीं। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग की घटनाओं पर काबू पाया। गनीमत रही कि किसी भी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई जगह लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

शहरों में रही शांति: बता दे दिवाली की रात केा जिले में 12 जगह आगजनी हुई लेकिन रेवाड़ी शहर में कही भी आगजनी नहीं हुई यानि इस बार शहरी क्षेत्र की बजाय ग्रामीण क्षेत्र में अधिक आग लगने की घटनाएं रही। गांवों में कड़बी में आग लगने की घटनाएं ज्यादा हुई।

ये भी पढ़ें:बावल कृषि विश्वविद्यालय में तेंदुए की आशंका, पुलिस व वन्य जीव टीम ने संभाला मोर्चा

कई जगह एक साथ दो-दो घटनाओं की सूचना मिली, जिससे कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गांव पदैयावास में एकत्रित करके रखी कड़बी में आग लगी। देखते ही देखते आग ने आसपास के तीन किसानों कड़बी के ढेरों को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

रातभर अलर्ट रहा दमकल विभाग: हालांकि पहले ही टीम अलर्ट थी। लेकिन डायल 112 पर मिली आगजनी की घटनाओं ने दमकल विभाग की सांस फूला दी। बता दें कि जिले के सभी फायर स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए थे। गाड़ियों में पानी भरा हुआ था, ताकि सूचना मिलते ही तुरंत रवाना हुआ जा सके।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में दो लोगों ने की आत्महत्या, दो परिवारों में मातम

पिछले दो साल पहले आगजनी की घटनाएं

साल 2025 : दिवाली की रात धारूहेड़स में एक बड़ी दुर्घटना हुई, जहां एक पार्किंग में खड़ी 4 बसें जलकर राख हो गईं। इसके साथ ही जिले की कुछ फैक्ट्रियों और गोदामों में भी शार्ट सर्किट या पटाखों के कारण नुकसान हुआ था।

सााल 2024 : इस साल दिवाली के त्योहार पर पटाखों की चिंगारी से 6 अलग-अलग जगहों पर भीषण आग लगी थी। रेवाड़ी शहर के बीएमजी मॉल के पास बने डंपिंग पॉइंट (MRF सेंटर) में भयंकर आग लगी थी। रेवाड़ी के आजाद चौक स्थित एक दुकान में आग लगने के कारण लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। इसके साथ रेवाड़ी में चार अलग-अलग गांवों के खेतों में रखे कडबी के ढेर जल गए थे।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp