Friday, 6 November 2026

हरियाणा के इन 5 जिलों से गुजरेगी नई रेल लाइन, जानिए किन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित

Written by: Harsh Chauhan

Published:

HARYANA NEWS (Best E news):   हरियाणा में नई रेल लाइन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली से पानीपत होते हुए अंबाला तक जाने वाले रेलवे रूट को अब फोरलेन बनाने…


1. हरियाणा के इन 5 जिलों से गुजरेगी नई रेल लाइन, जानिए किन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित
1. हरियाणा के इन 5 जिलों से गुजरेगी नई रेल लाइन, जानिए किन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित
Google News Follow us on Google

HARYANA NEWS (Best E news):   हरियाणा में नई रेल लाइन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली से पानीपत होते हुए अंबाला तक जाने वाले रेलवे रूट को अब फोरलेन बनाने की तैयारी चल रही है। करीब 197 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन के लिए पांच जिलों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल सोनीपत जिले के 21 गांवों की जमीन का रिकॉर्ड रेलवे विभाग ने जिला प्रशासन से मांगा है।

दरअसल दिल्ली पानीपत अंबाला रेलवे रूट पर ट्रेनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इस रूट पर अभी दोहरी रेल लाइन है लेकिन ट्रेनों की संख्या और यात्रियों की जरूरत को देखते हुए इसे चार लाइन का बनाने की योजना तैयार की गई है। रेलवे का मानना है कि इससे ट्रेनों को आने जाने में काफी आसानी होगी और सफर में लगने वाला समय भी कम हो सकता है।

इस प्रोजेक्ट के लिए उत्तर रेलवे ने सोनीपत जिला प्रशासन को जमीन से जुड़ा प्रस्ताव भेजा है। डीपीआर के मुताबिक जिले के 21 गांवों की जमीन को चिह्नित किया गया है। इनमें राई तहसील के 5 गांव सोनीपत तहसील के 10 गांव और गन्नौर तहसील के 6 गांव शामिल हैं। रेलवे ने इन गांवों की जमीन का पूरा रिकॉर्ड मांगा है ताकि आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

ये भी पढ़ें:दिल्ली जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में फिर लगा लंबा जाम

अभी पहले चरण में सोनीपत जिले की जमीन का रिकॉर्ड भेजा गया है। इसके बाद पानीपत करनाल कुरुक्षेत्र और अंबाला जिले के गांवों की जमीन का ब्योरा भी जुटाया जाएगा। इन सभी जिलों में जमीन अधिग्रहण से जुड़ा प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

इस परियोजना में जिन किसानों की जमीन ली जाएगी उन्हें एनसीआर के नियमों और रेलवे की जमीन अधिग्रहण नीति के हिसाब से मुआवजा देने की बात कही गई है। हालांकि गांवों की पूरी सूची और जमीन अधिग्रहण की आगे की प्रक्रिया को लेकर अभी और जानकारी सामने आनी बाकी है।

ये भी पढ़ें:बदमाशों ने रेवाड़ी पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग !

इस नई रेल लाइन के तैयार होने से पंजाब हिमाचल प्रदेश चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर जाने वाली ट्रेनों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। रेलवे रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और बिना रुकावट तेज रफ्तार से संचालन करने में मदद मिल सकती है।

Harsh Chauhan
About the Author Harsh Chauhan

मै हर्ष चौहान Best E News में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व एनसीआर और हरियाणा की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी खबरों​ लिखता हूं। मै पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। मेरा मकसद पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp