Tuesday, 10 November 2026

रेवाड़ी में शहीदों और गौ रक्षकों को दीपक जलाकर दी श्रद्धांजलि

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News)  दीपावली उत्सव के अवसर पर भारत माता के अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और गौ रक्षा के लिए बलिदान देने वाले गौ रक्षकों की याद में दीप प्रज्वलित किए…


रेवाड़ी में शहीदों और गौ रक्षकों को दीपक जलाकर दी श्रद्धांजलि
रेवाड़ी में शहीदों और गौ रक्षकों को दीपक जलाकर दी श्रद्धांजलि
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News)  दीपावली उत्सव के अवसर पर भारत माता के अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और गौ रक्षा के लिए बलिदान देने वाले गौ रक्षकों की याद में दीप प्रज्वलित किए गए। रेवाड़ी में एनएच-71 पर पुलिस लाइन के नजदीक स्थित विश्व के पहले गौ रक्षक चौक, अमर बलिदानी देवेंद्र यादव सोनू सरपंच चौक पर दीपावली उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर शहीद संदीप फिदेड़ी के पिता शेर सिंह, गौ रक्षक बलिदानी देवेंद्र यादव सोनू सरपंच के पिता एवं गौ सेवक शीशराम यादव तथा उनके बेटे कार्तिक यादव ने दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान शहीदों और बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में रविंद्र राष्ट्रवादी मूसेपुरिया, संयोजक एवं कार्यकारिणी सोनू सम्मान सेवा समिति रेवाड़ी ने बताया कि दीपावली पर एक दीपक भारत माता के अमर शहीदों, एक स्वतंत्रता सेनानियों और एक दीपक गौ रक्षा के लिए बलिदान देने वाले गौ रक्षकों के नाम समर्पित किया गया।

ये भी पढ़ें:बावल कृषि विश्वविद्यालय में तेंदुए की आशंका, पुलिस व वन्य जीव टीम ने संभाला मोर्चा

ये रहे मौजूद’ मौके पर सरदार सिंह, जितेंद्र यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद करना और आने वाली पीढ़ियों को उनके त्याग एवं समर्पण से परिचित कराना रहा।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp