
Diwali Murder News (Best E News) पटौदी (गुरुग्राम) हरियाणा में बदमाशों का आंतक बढता ही जा रहा है। दिल्ली एनसीआर में कई भी लोग सुरक्षित नहीं है। दीवाली की रात को सरओम पटौदी क्षेत्र के गांव सिधरावली में त्रदिवाली की रात बदमाशों ने एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव के ही दीपक उर्फ दीपू (35) के रूप में हुई है। सोमवार सुबह उसका शव दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) की सर्विस लेन पर गांव के बस अड्डे के पास खड़ी स्विफ्ट कार में ड्राइविंग सीट पर मिला। वारदात की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
कार को ओवरटेक कर बदमाशों ने की फायरिंग
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीपक अपनी कार में सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने दूसरी गाड़ी से उसकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में दीपक को कई गोलियां लगीं। कार पर भी गोलियों के निशान मिले हैं। घटनास्थल के आसपास खाली कारतूस के खोल भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि दीपक ने सीट बेल्ट लगा रखी थी और उसका शव ड्राइविंग सीट पर ही मिला।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में बनेगा नया 4 लेन रिंग रोड, 7 गांवों से होकर गुजरेगी सड़क

रात 12 बजे घर से निकला था दीपक
बिलासपुर थाना प्रभारी सुनील के अनुसार, दीपक रविवार रात करीब 12 बजे घर से निकला था। आशंका है कि किसी ने फोन करके उसे बुलाया होगा। गांव से निकलकर जैसे ही वह एनएच-48 की सर्विस लेन पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। थाना प्रभारी के मुताबिक हमलावरों ने करीब 15 से 20 राउंड गोलियां चलाईं। उसे कितनी गोलियां लगीं, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी।

गैंगवार समेत कई पहलुओं से जांच कर रही पुलिस
शुरुआती जानकारी में दीपक के आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हत्या के पीछे गैंगवार, आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा से पंजाब जाना होगा आसान! 123 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क

गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी की हत्या में भी था आरोपी
दीपक का नाम वर्ष 2016 में गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी सुषमा की हत्या के मामले में भी सामने आया था। 2 सितंबर 2016 को गुरुग्राम के अलीपुर गांव में सुषमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दीपक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि अशोक राठी को अपनी पत्नी सुषमा के चरित्र पर शक था। आरोप था कि उसने सुषमा की हत्या कराने के लिए सुपारी दी थी और इसके लिए दीपक तथा ललित कटारिया को तैयार किया गया था। योजना के तहत सुषमा की उस समय गोली मारकर हत्या की गई, जब वह सुबह अपनी बेटी को स्कूटी से स्कूल बस में छोड़ने के लिए सोहना रोड पहुंची थी।
ये भी पढ़ें:हरियाणा को मिलेगी बड़ी सौगात, सिरसा में बनेगा आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो
वारदात में इस्तेमाल सेंट्रो कार फरीदाबाद से चोरी की गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने कार को पलवल के धतीर गांव के नजदीक जला दिया था।