Tuesday, 10 November 2026

हरियाणा को मिलेगी बड़ी सौगात, सिरसा में बनेगा आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो

Written by: Harsh Chauhan

Published:

HARYANA NEWS(Best E news):  हरियाणा सिरसा में अब बसों से सफर करने वालों के लिए आने वाले समय में नई सुविधा देखने को मिल सकती है। Haryana Electric Bus को बढ़ावा देने…


A major gift for Haryana: a modern electric bus depot to be built in Sirsa
A major gift for Haryana: a modern electric bus depot to be built in Sirsa
Google News Follow us on Google

HARYANA NEWS(Best E news):  हरियाणा सिरसा में अब बसों से सफर करने वालों के लिए आने वाले समय में नई सुविधा देखने को मिल सकती है। Haryana Electric Bus को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में अब सिरसा में दिल्ली के वसंत विहार जैसा आधुनिक बस टर्मिनल बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए करीब 5 एकड़ जमीन पर इलेक्ट्रिक बस डिपो विकसित करने की योजना बनाई गई है।

दरअसल हरियाणा रोडवेज अपने बस बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है। सरकार की कोशिश है कि आने वाले समय में यात्रियों को बेहतर और आधुनिक परिवहन सुविधा मिले। इसी को देखते हुए सिरसा रोडवेज डिपो में अलग से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की व्यवस्था करने की योजना तैयार की गई है।

इस काम के लिए सिरसा डिपो के जीएम कार्यालय की तरफ से डायरेक्टर जनरल ट्रांसपोर्ट और परिवहन सेवाएं को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव में पुरानी वर्कशॉप की खाली पड़ी जमीन को इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाने के लिए चुना गया है। बताया जा रहा है कि यहां करीब 5 एकड़ जमीन उपलब्ध है जिस पर नया डिपो तैयार किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में बनेगा नया 4 लेन रिंग रोड, 7 गांवों से होकर गुजरेगी सड़क

इस जगह पर सिर्फ बसों को खड़ा करने की व्यवस्था ही नहीं होगी बल्कि इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। इससे बसों को चार्ज करने और उनके संचालन में आसानी होगी। दिल्ली के वसंत विहार की तर्ज पर इसे आधुनिक तरीके से विकसित करने की योजना है।

हालांकि अभी इस प्रस्ताव को मुख्यालय से मंजूरी मिलना बाकी है। जैसे ही वहां से हरी झंडी मिलती है वैसे ही सिरसा डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की दिशा में आगे का काम शुरू हो सकेगा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा से पंजाब जाना होगा आसान! 123 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क

कुल मिलाकर सिरसा में यह नया डिपो बनने से हरियाणा रोडवेज को इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए बेहतर व्यवस्था मिल सकती है। अब सभी की नजर मुख्यालय की मंजूरी पर टिकी हुई है।

Harsh Chauhan
About the Author Harsh Chauhan

मै हर्ष चौहान Best E News में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व एनसीआर और हरियाणा की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी खबरों​ लिखता हूं। मै पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। मेरा मकसद पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp