
धारूहेड़ा: कस्बे के मुख्य बाजार स्थित ठाकुर जी मंदिर में मंगलवार, 10 नवंबर को गोवर्धन पर्व के अवसर पर अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर के संचालक त्रिभुवन कोशिक ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी दिवाली के बाद गोवर्धन पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह करीब 11 बजे गोवर्धन पूजा की जाएगी। इसके बाद मंदिर परिसर में अन्नकूट भंडारे का आयोजन होगा।