Wednesday, 11 November 2026

बाबा रूपादास मंदिर डूंगरवास में भजन कीर्तन

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा (Best E News) गांव डूंगरवास स्थित बाबा रूपादास मंदिर प्रांगण में सोमवार को बाबा रूपादास मंदिर कमेटी व समस्त ग्रामीणों के सहयोग से अन्नकूट प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर…


धारूहेड़ा: भजन कीर्तन बाबा रूपादास की महिमा का किया गुणगान
धारूहेड़ा: भजन कीर्तन बाबा रूपादास की महिमा का किया गुणगान
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best E News) गांव डूंगरवास स्थित बाबा रूपादास मंदिर प्रांगण में सोमवार को बाबा रूपादास मंदिर कमेटी व समस्त ग्रामीणों के सहयोग से अन्नकूट प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने श्रद्धाभाव से कढ़ी-बाजरे का प्रसाद ग्रहण किया तथा भजन-कीर्तन कर बाबा का गुणगान किया।

निर्मल मास्टर ने बताया कि मंदिर में दीपावली के बाद हर वर्ष कढ़ी-बाजरे के प्रसाद का आयोजन किया जाता है। इस परंपरा के तहत ग्रामीण मिल-जुलकर कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

डूंगरवास में बाबा रूपादास मंदिर
डूंगरवास में बाबा रूपादास मंदिर

 

ये भी पढ़ें:Dharuhera News: 23 करोड़ से बनेगी सेक्टर रोड, जानिए कब होगा काम शुरू

बाबा रूपादास मंदिर: धारूहेड़ा से करीब दस किलोमीटर दूर गांव डूंगरवास में स्थित रूपादास मंदिर में हर साल सामाजिक, धार्मिक व खेल कूद प्रतियोगिता अयोजित करवाती जाती है। सफाई व्यवस्था को लेकर गांव में पूरे हरियाणा में चर्चा में रहा है। गांव में एक विकास मंडल युवाओं की ओर बनाया हुआ है तो हर सप्ताह गांव में सफाई अभियान चलाती है।
धारूहेड़ा: भजन कीर्तन बाबा रूपादास की महिला का किया गुणगान

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp