Wednesday, 11 November 2026

Rewari News: बंगड़वा और लाधुवास अहीर में पुलिस का नशा मुक्ति अभियान

Written by: सुनील कुमार

Published:

Rewari News (Best E News)  रेवाड़ी को नशामुक्त बनाने के लिए रेवाड़ी पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस की नशा मुक्ति…


Rewari News: बंगड़वा और लाधुवास अहीर में पुलिस का नशा मुक्ति अभियान
Rewari News: बंगड़वा और लाधुवास अहीर में पुलिस का नशा मुक्ति अभियान
Google News Follow us on Google

Rewari News (Best E News)  रेवाड़ी को नशामुक्त बनाने के लिए रेवाड़ी पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव बगड़वा और लाधुवास अहीर में घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। टीम ने नशे से दूर रहने के लिए ग्रामीणों को शपथ भी दिलाई।

नशे से दूर रहने की अपील: पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान टीम ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की अपील की। टीम ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। युवाओं को पढ़ाई, खेल और अपने भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। गांव या आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस को सूचना देने की अपील भी की गई।

Rewari News: बंगड़वा और लाधुवास अहीर में पुलिस का नशा मुक्ति अभियान
Rewari News: बंगड़वा और लाधुवास अहीर में पुलिस का नशा मुक्ति अभियान

टीम ने ग्रामीणों को ‘Say Yes to Life, No to Drugs’ अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। इसके साथ ही साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि साइबर ठग फोन कॉल और सोशल मीडिया के जरिए ओटीपी, पासवर्ड तथा बैंक संबंधी जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं। इसलिए किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई, ताकि समय रहते ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोका जा सके।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नगर परिषद के क्लर्क हरकेश सस्पेंड

यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक: नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने तथा सड़क संकेतों का पालन करने की अपील की। किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर सूचना देने को कहा गया।

पुलिस ने अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को नशा बेचने या नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो तुरंत संबंधित पुलिस थाने में सूचना दें। इसके अलावा MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 पर भी जानकारी दी जा सकती है। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और नशे व साइबर अपराधों से दूर रहने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें:किसानों के लिए खुशखबरी, गुरुग्राम के इस शहर में बनेगी आधुनिक अनाज मंडी

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp