
HARYANA NEWS(Best E news) हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। HSSC Recruitment को लेकर जल्द ही बड़ा अपडेट आने वाला है। प्रदेश में करीब 14 हजार पदों पर भर्ती परीक्षा की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही लगभग 3000 नए पदों पर भर्ती के विज्ञापन भी जारी किए जा सकते हैं। इन सभी भर्तियों और परीक्षाओं की जानकारी अब एक भर्ती कैलेंडर के जरिए दी जाएगी।
अभी तक हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया जाता रहा है। अब इसी तर्ज पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग यानी एचएसएससी भी अपना भर्ती कैलेंडर जारी करने की तैयारी में है। इससे नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को काफी सहूलियत मिलेगी और उन्हें पहले से पता चल सकेगा कि किस भर्ती की परीक्षा कब होने वाली है।
एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया है कि भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर तैयार करने का काम अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसे जारी कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नगर परिषद के क्लर्क हरकेश सस्पेंड
इस कैलेंडर में तृतीय श्रेणी के करीब 14 हजार पदों पर भर्ती के लिए सीईटी के दूसरे चरण की परीक्षाओं की तारीखों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा सीईटी ग्रुप डी की भर्ती और नए पदों के लिए जारी होने वाले विज्ञापनों का ब्योरा भी शामिल रहेगा।
इस खबर के सामने आने के बाद उन युवाओं को बड़ी राहत मिली है जो काफी समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। खास बात यह है कि नए पदों पर भर्ती निकलने से दूसरे अभ्यर्थियों को भी नौकरी पाने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें:किसानों के लिए खुशखबरी, गुरुग्राम के इस शहर में बनेगी आधुनिक अनाज मंडी
चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सभी उम्मीदवारों से कहा है कि वे अपनी पढ़ाई और तैयारी में कोई कमी न रखें। साथ ही भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
अब युवाओं को भर्ती कैलेंडर जारी होने का इंतजार है। इससे आने वाले दिनों में हरियाणा की सरकारी भर्तियों को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।