Wednesday, 11 November 2026

हरियाणा के गोहाना शहर 511 परिवारों को मिलेगा PMAY योजना का लाभ, घर बनाने के लिए सरकार देगी 2.5 लाख रुपये

Written by: Harsh Chauhan

Published:

HARYANA NEWS(Best E news):   हरियाणा के गोहाना शहर में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। PMAY योजना के तहत अब शहर के 511 परिवारों का पक्का मकान…


In the city of Gohana, Haryana, 511 families will benefit from the PMAY scheme; the government will provide Rs 2.5 lakh for the construction of homes.
In the city of Gohana, Haryana, 511 families will benefit from the PMAY scheme; the government will provide Rs 2.5 lakh for the construction of homes.
Google News Follow us on Google

HARYANA NEWS(Best E news):   हरियाणा के गोहाना शहर में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। PMAY योजना के तहत अब शहर के 511 परिवारों का पक्का मकान बनाने का सपना पूरा होने जा रहा है। इन सभी परिवारों को घर बनाने के लिए ढाई ढाई लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए नगर परिषद प्रशासन की तरफ से जरूरी प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना 0.2 के तहत गोहाना में 511 लोगों के मकान बनाने से जुड़ी फाइलों को मंजूरी मिल चुकी है। अब लाभार्थियों को लेटर ऑफ इंटेंट यानी एलओआई मिलने का इंतजार है। जैसे ही अधिकारियों के पास यह पत्र पहुंच जाएगा उसके बाद लाभार्थियों को मकान बनाने का काम शुरू करने के लिए कहा जाएगा।

इस योजना का फायदा उन गरीब परिवारों को मिलेगा जो अभी तक अपना पक्का मकान नहीं बना पाए हैं। कई परिवार ऐसे हैं जिनके पास घर बनाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। ऐसे में सरकार की तरफ से मिलने वाली यह मदद उनके लिए काफी राहत लेकर आएगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नगर परिषद के क्लर्क हरकेश सस्पेंड

योजना के तहत हर पात्र परिवार को कुल ढाई लाख रुपये दिए जाएंगे। यह पूरी रकम एक साथ नहीं मिलेगी बल्कि तीन अलग अलग किस्तों में लाभार्थियों तक पहुंचाई जाएगी। इससे मकान बनाने का काम भी धीरे धीरे आगे बढ़ सकेगा और परिवारों को आर्थिक मदद मिलती रहेगी।

हरियाणा सरकार की तरफ से गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। शहरों में जरूरतमंद लोगों की पहचान करके उनके आवेदन और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में गोहाना के 511 परिवारों को मंजूरी मिलना बड़ी राहत मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें:किसानों के लिए खुशखबरी, गुरुग्राम के इस शहर में बनेगी आधुनिक अनाज मंडी

अब इन परिवारों को एलओआई जारी होने का इंतजार है। इसके बाद मकान बनाने की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। अगर सब कुछ तय प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ता है तो आने वाले समय में गोहाना के इन परिवारों को भी अपना पक्का घर मिल सकेगा।

Harsh Chauhan
About the Author Harsh Chauhan

मै हर्ष चौहान Best E News में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व एनसीआर और हरियाणा की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी खबरों​ लिखता हूं। मै पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। मेरा मकसद पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp