Wednesday, 11 November 2026

Rewari News: जलघर में मिला दीपक का शव, पास खड़ी मिली बाइक

Written by: सुनील कुमार

Published:

Rewari News (Best E News) रेवाड़ी: जिले के नाहड़ क्षेत्र के गांव गुर्जरवास स्थित जलघर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव गुर्जरवास…


Rewari News: जलघर में मिला दीपक का शव, पास खड़ी मिली बाइक
Rewari News: जलघर में मिला दीपक का शव, पास खड़ी मिली बाइक
Google News Follow us on Google

Rewari News (Best E News) रेवाड़ी: जिले के नाहड़ क्षेत्र के गांव गुर्जरवास स्थित जलघर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव गुर्जरवास निवासी दीपक के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को जलघर से बाहर निकाला। दिवाली पर हुए हादसे से घर में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात दीपक जलघर में मछलियों को दाना डालने के लिए गया था। वह परिजनों को यह कहकर आया था कि आप पूजा की तैयारी करों में अभी आ रहा हूं। लेकिन ये किसी को नहीं पता था दिवाली पर दीपक नहीं उनकी डेड आएगी। जब वह काफी देर वह घर वापस नहीं लौटा। काफी समय तक दीपक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब परिजन जलघर पहुंचे तो वहां दीपक की बाइक खड़ी मिली। पास में उसका एक जूता भी पड़ा हुआ था। इससे परिजनों को आशंका हुई कि दीपक जलघर में गिर गया होगा।

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस

परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 112 की टीम ने जलघर से दीपक का शव बाहर निकाला। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने के कारण दीपक जलघर में गिर गया होगा। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नगर परिषद के क्लर्क हरकेश सस्पेंड

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp