Tuesday, 10 November 2026

Air Pollution: बैन के बावजूद खूब चले पटाखें, हवा हुई जहरीली

Written by: सुनील कुमार

Published:

Air Pollution: प्रतिबंध के बावजूद दीवाली पर दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने खूब पटाखे चलाए। इसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता काफी गिर गई है। पीएम 2.5 का औसत स्तर 450 से…


Air Pollution: बैन के बावजूद खूब चले पटाखें, हवा हुई जहरीली
Air Pollution: बैन के बावजूद खूब चले पटाखें, हवा हुई जहरीली
Google News Follow us on Google

Air Pollution: प्रतिबंध के बावजूद दीवाली पर दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने खूब पटाखे चलाए। इसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता काफी गिर गई है। पीएम 2.5 का औसत स्तर 450 से ऊपर चला गया हैं। वेन के बावजूद छोटी दीवाली व दीवाली पटाखों पर प्रतिबंध के बाजवूद जमकर आतिशबाजी हुई। हर गली व मौहल्ले में पटाखों की अवैध बिक्री जारी रही है। बस फर्क ये था कि जिस पटाखे की कीमत 50 रूपए थी वह 200 से 250 रूपए में मिल रहा है। पैसा फूंका तमाशा देखों वाली कहावत लागू हो रही थी। छोटी दीवाली पर हुई आतिशबाजी व दीवाली पर रात 10 बजे तक हुई आतिशबाजी से एक बार फिर एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया। अब सवाल य है जब पटाखों पर प्रतिबंध है तो फिर ये चलाए क्यों जा रहे है, बेचे क्यों जा रहे है।

दिल्ली एनसीआर में दीवाली पर सुबह से जहरीली धुंध छाई रही। यानि सुबह से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 390 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब है। आलम यहां तक है दिल्ली एनसीआर में 50 में 30 से ज्यादा स्थानों पर वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि शेष केंद्रों पर यह ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही।

दीवावली पर टॉप एक्यूआई रात्रि 9 बजे

  • दिल्ली 420
  • धारूहेड़ा 256
  • मानेसर 276
  • भिवाड़ी 322
  • गुरुग्राम- 443
  • सेक्टर-11, फरीदाबाद- 447
  • सेक्टर-30 फरीदाबाद- 410
  • न्यू इंडस्ट्रियल टाउन, फरीदाबाद- 457

‘समीर’ ऐप के अनुसार दिल्ली के जहांगीरपुरी में सबसे अधिक एक्यूआई 450 दर्ज किया गया। इसके बाद आर के पुरम में एक्यूआई 448 रहा। दिल्ली की वायु गुणवत्ता में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को मामूली सुधार हुआ था। एक्यूआई शुक्रवार को 382 था, जो शनिवार को घटकर 369 हो गया था। यह ‘गंभीर’ श्रेणी की न्यूनतम सीमा 401 के करीब बना रहा। कई निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई पहले ही 400 के पार पहुंच गया था।

ये भी पढ़ें:Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा कब है ? जानिए पूजा का सही समय !

दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली (ईडब्ल्यूएस) के अनुसार, आठ और नौ नवंबर को वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने की आशंका है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, रात 8 बजे के बाद आतिशबाजी शुरू होते ही हवा में PM 2.5 का स्तर तेजी से बढ़ गया। रात 8 बजे PM 2.5 का स्तर 208 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था, जो रात 10 बजे तक बढ़कर 289 हो गया।आतिशबाजी के अलावा पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं इस सीजन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं और परिवहन क्षेत्र का प्रदूषण में लगभग 21 प्रतिशत योगदान रहा।बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन ने कई इलाकों में GRAP-3 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का तीसरा चरण) लागू कर दिया है।

जानिए क्या है एक्यूआई को पैमाना: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। हवा खराब होने के चलते ही ग्रेप लागू किया जाता है।

ये भी पढ़ें:Delhi Metro Timing: दिवाली पर मेट्रो में सफर करने वाले सावधान!

9 नवंबर को बिगडेगी हालात: चूकि दीवाली पर आज रात भर आतिशबाजी होगी ऐसे में 9 नवंबर को एक्यूआई ज्यादा बिगडने के हालात है। फिलहाल नो बजे तक ही ये इतना खराब है तो कल तो इससे ज्यादा खराब होने वाला है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp