
Delhi Metro Timing (Best E News) अगर दिवाली पर दिल्ली मेट्रो से सफर करने का योजना पर है तो सावधान हो जाएं क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने रविवार के लिए ट्रेन के समय में काफी बदलाव किया है। बता देंं कि इस दिन तीन लाइनों पर सर्विस एक घंटा पहले शुरू होगी जबकि सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन एक घंटा पहले निकलेगी। DMRC ने यात्रियों को सलाह दी है कि वह अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं ताकि परेशान नहीं होना पडे।
दिवाली पर किया बदलाव: दिवाली के दिन 8 नवंबर 2026 को दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को बदले हुए समय के अनुसार यात्रा की योजना बनानी होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने त्योहार को देखते हुए मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया है। इसके तहत तीन मेट्रो लाइनों पर रविवार को सेवा एक घंटा पहले शुरू होगी, जबकि सभी लाइनों पर आखिरी मेट्रो ट्रेन भी सामान्य समय से एक घंटा पहले रवाना होगी।
ये भी पढ़ें:Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा कब है ? जानिए पूजा का सही समय !
तीन लाइनों पर सुबह 6 बजे से मिलेगी मेट्रो
DMRC के मुताबिक, पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन और ग्रे लाइन पर रविवार को मेट्रो सेवा सुबह 7 बजे के बजाय सुबह 6 बजे शुरू होगी। इन लाइनों के यात्रियों को एक घंटे पहले सफर की सुविधा मिलेगी। अन्य लाइनों पर सुबह की सेवाएं अपने निर्धारित रविवार के समय के अनुसार चलेंगी। DMRC के अनुसार, दिवाली के दिन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी ट्रेन रात 10 बजे चलेगी। सामान्य रविवार को आखिरी ट्रेन रात 11 बजे रवाना होती है। ऐसे में शाम के समय मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
दिल्ली-एनसीआर में GRAP-3 लागू
दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने GRAP के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू की हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 382 दर्ज किया गया था। प्रदूषण कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है। DMRC ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे मेट्रो की बदली हुई समय-सारणी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
ये भी पढ़ें:Railway New Vacancy 2026: रेलवे में 195 पदों पर भर्ती शुरू, 12वीं पास भी करें आवेदन
यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट या DMRC के सोशल मीडिया हैंडल पर ताजा जानकारी देख लें। DMRC ने यात्रियों को सलाह दी है कि वह अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं और आगे की जानकारी के लिए डीएमआरसी की वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल देखते रहें.