शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

क्यों मनाया जाता है करवा चौथ, जानिए अपने शहर का समय और मुहूर्त ?

Written by: सुनील कुमार

Published:

Best E News: हिंदू रिति रिवाज के चलते हिंदुस्तान में करवा चौथ का पर्व मुख्य रूप से कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के…


Best E News: हिंदू रिति रिवाज के चलते हिंदुस्तान में करवा चौथ का पर्व मुख्य रूप से कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, सबसे पहला करवा चौथ का व्रत रानी वीरवती ने अपने पति (राजा वीर सिंह) की रक्षा और लंबी आयु के लिए रखा था। उसी के बाद से हर साल यह पर्व मनाया जाने लगा। पहले इसको लेकर महिलाए कब जागरूक थी लेकिन सोशल मीडिया के चलते यह पर्व काफी प्रचलित हो गया है।

Advertisement

 

वर्ष 2026 में करवा चौथ का सही समय और मुहूर्त

  1. • व्रत की तिथि: 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार
  2. • व्रत का समय: सुबह 06:31 AM से रात 08:17 PM तक
  3. • पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 05:38 PM से 06:56 PM तक
  4. • चन्द्रोदय (चाँद दिखने) का समय: रात 08:17 PM (विभिन्न शहरों के अनुसार समय में थोड़ा अंतर हो सकता है)

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:सावधान! चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव पहुंचा हरियाणा

करवा चौथ 2026: आपके शहर में कब निकलेगा चांद ?

करवा चौथ 2026शहर का नामचांद निकलने का समय
1नई दिल्लीरात 8:17 बजे
2नोएडारात 8:16 बजे
3गुरुग्रामरात 8:18 बजे
4गाजियाबादरात 8:17 बजे
5चंडीगढ़रात 8:17 बजे
6लुधियानारात 8:11 बजे
7अमृतसररात 8:11 बजे
8देहरादूनरात 8:02 बजे
9हरिद्वाररात 8:03 बजे
10नैनीतालरात 7:59 बजे
11शिमलारात 8:03 बजे
12मनालीरात 8:00 बजे
13लखनऊरात 8:00 बजे
14वाराणसीरात 7:56 बजे
15गोरखपुररात 7:51 बजे
16कानपुररात 8:03 बजे
17प्रयागराजरात 8:00 बजे
18आगरारात 8:11 बजे
19अलीगढ़रात 8:08 बजे
20बरेलीरात 8:02 बजे
21मथुरारात 7:53 बजे
22मुरादाबादरात 8:03 बजे
23अयोध्यारात 7:55 बजे
24भोपालरात 8:25 बजे
25इंदौररात 8:33 बजे
26उज्जैनरात 8:32 बजे
27ग्वालियररात 8:14 बजे
28जबलपुररात 8:12 बजे
29पटनारात 7:47 बजे
30दरभंगारात 7:41 बजे
31पूर्णियारात 7:36 बजे
32भागलपुररात 7:40 बजे
33जयपुररात 8:22 बजे
34जोधपुररात 8:34 बजे
35अजमेररात 8:27 बजे
36बीकानेररात 8:29 बजे
37जम्मूरात 8:07 बजे
38श्रीनगररात 8:03 बजे
39रायपुररात 8:11 बजे
40बिलासपुररात 8:07 बजे
41मुंबईरात 8:52 बजे
42नागपुररात 8:29 बजे
43पुणेरात 8:58 बजे
44अहमदाबादरात 8:52 बजे
45कोलकातारात 7:47 बजे
46हैदराबादरात 8:41 बजे
47बेंगलुरुरात 8:55 बजे
48चेन्नईरात 8:44 बजे
49मेरठरात 8:07 बजे
50अलवररात 8:15 बजे

 

ये भी पढ़ें:शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, इन शराब ठेकों पर मिलेगी सुविधा; जानें पूरे नियम

जानिए क्यों मनाया जाता है यह पर्व ?

पुरानी कथाओ के विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखद दांपत्य जीवन की कामना के लिए यह निर्जला (बिना पानी के) व्रत रखती हैं। बताया जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए सबसे पहले यह कठोर व्रत रखा था। एक अन्य कथा के अनुसार, युद्ध पर गए पतियों की रक्षा और कुशलता की कामना के लिए भी यह पर्व मनाने की परंपरा शुरू हुई थी।

जानिए पर्व महत्व: इस दिन मिट्टी के पात्र (करवा) से चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है, जो सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। करवा चौथ त्योहार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चन्द्रोदय व्यापिनी चतुर्थी (करक चतुर्थी) को मनाया जाता है।

करवा चौथ पूजा विधि क्या हैं ?

  • करवा चौथ की तैयारी सुबह से होती है और शाम को पूजा का विशेष महत्व है।
  • इस पर्व में करवा यानी मिट्टी के करवे का विशेष महत्व होता है।
  • पूजा स्थल की साफ-सफाई करें और वहीं पर देवी-देवताओं और करवा माता की फोटो को स्थापित करें।
  • शाम के समय भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और नंदी की पूजा करें।

पूजा के दौरान करवा, दीपक, रोली, अक्षत, फल-फूल और सुहाग की सामग्री को अर्पित करें।
इसके बाद सुहागिन महिलाएं व्रत कथा सुनें या फिर स्वयं पढ़ें। अंत में महिलाएं पूजा की थाली और करवे का आदान-प्रदान करें और पति की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना करें।

ये भी पढ़ें:इन्फैंट्री दिवस पर Dr TC Rao की पुस्तक का विमोचन

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp