शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, इन शराब ठेकों पर मिलेगी सुविधा; जानें पूरे नियम

Written by: सुनील कुमार

Published:

दिल्ली ( Best E News)  दिवाली से पहले दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू होने की खबर सामने आई है। शराब के चेहने ने इसे सराहनीय कदम बताया है…


शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, इन शराब ठेकों पर मिलेगी सुविधा; जानें पूरे नियम
शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, इन शराब ठेकों पर मिलेगी सुविधा; जानें पूरे नियम
Google News Follow us on Google

दिल्ली ( Best E News)  दिवाली से पहले दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू होने की खबर सामने आई है। शराब के चेहने ने इसे सराहनीय कदम बताया है है। दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (DSIIDC) के चुनिंदा सरकारी ठेकों पर ग्राहक मोबाइल ऐप के जरिए शराब बुक कर सकेंगे। इस सुविधा का उद्देश्य दुकानों पर लगने वाली लंबी कतारों और भीड़ को कम करना है। लेकिन यहां एक बात ध्यान देने योग्य है कि इस व्यवस्था में घर तक शराब पहुंचाने की सुविधा नहीं है यानि दुकान पर जाकर ही शराब लेनी होगी।

Advertisement

शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, इन शराब ठेकों पर मिलेगी सुविधा; जानें पूरे नियम

जानिए किन ठेकों पर शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ‘Delhi Liquor Booking’ ऐप के जरिए फिलहाल DSIIDC के 208 सरकारी ठेकों पर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दी गई है। दिल्ली में चार सरकारी निगमों के अंतर्गत 700 से अधिक शराब के ठेके संचालित होते हैं, लेकिन यह सुविधा अभी सभी दुकानों पर उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, आगे इस व्यवस्था का विस्तार ग्राहकों से मिलने वाली प्रतिक्रिया के आधार पर किया जा सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:सावधान! चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव पहुंचा हरियाणा

जानिए ऐप से कैसे बुक होगी शराब?

ग्राहक ऐप पर उपलब्ध ब्रांड, बोतल का आकार और मात्रा चुनकर डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। भुगतान पूरा होने के बाद मोबाइल पर QR कोड जनरेट होगा। ग्राहक को संबंधित दुकान पर जाकर यह कोड दिखाना होगा, जिसके बाद ऑर्डर प्राप्त किया जा सकेगा। ऐप का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक की उम्र कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए।

 

ये भी पढ़ें:क्यों मनाया जाता है करवा चौथ, जानिए अपने शहर का समय और मुहूर्त ?

कितनी शराब कर सकते है बुक: इस ऐप में सारे नियम बनाए हुए है। एक बार में अधिकतम 9 लीटर व्हिस्की और 18 लीटर बीयर खरीदने की सीमा बताई गई है। बुकिंग के 48 घंटे के भीतर दुकान से ऑर्डर लेना होगा। दुकान से सामान लेने के बाद वापसी का प्रावधान नहीं है, हालांकि ऑर्डर लेने से पहले बुकिंग रद्द की जा सकती है।

होम डिलीवरी होगी या नही : इस व्यवस्था में ग्राहक को स्वयं संबंधित सरकारी ठेके पर पहुंचकर शराब लेनी होगी। घर तक डिलीवरी की सुविधा नहीं दी गई है। ऑनलाइन बुकिंग के जरिए भुगतान और ऑर्डर लेने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के साथ दुकानों पर भीड़ कम करने का प्रयास किया जा रहा है। वही घर बैठे अपनी पसंद की शराब आसानी से बुक कर सकेगे।

ये भी पढ़ें:इन्फैंट्री दिवस पर Dr TC Rao की पुस्तक का विमोचन

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp