शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

हरियाणा में बारिश-आंधी को लेकर 14 जिलों में यलो अलर्ट

Written by: सुनील कुमार

Published:

हरियाणा में एक बार फिर मौमस बदलने वाला है। हरियाणा में गुलाबी ठंड के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 और…


हरियाणा में बारिश-आंधी को लेकर 14 जिलों में यलो अलर्ट
हरियाणा में बारिश-आंधी को लेकर 14 जिलों में यलो अलर्ट
Google News Follow us on Google

हरियाणा में एक बार फिर मौमस बदलने वाला है। हरियाणा में गुलाबी ठंड के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 और 29 अक्टूबर को हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इतना ही नहीं 29 अक्टूबर को 14 जिलों में तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

Advertisement

 

दिन के तापमान में भी आई गिरावट: प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में भी 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जबकि फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री, गुरुग्राम में 32.3 डिग्री और रोहतक में 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कुरुक्षेत्र में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और सोनीपत में 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 28 और 29 अक्टूबर को संभावित बारिश के कारण दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होगी। इससे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश में 28 और 29 अक्टूबर को बारिश और तेज आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में चक्रवाती तूफान का असर, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

हरियाणा पिछले तीन दिन में हुई बारिश् व ओलावृष्टि से 24 घंटों के दौरान औसत न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, तापमान अभी सामान्य के आसपास बना हुआ है। सिरसा में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और पारा 14.8 डिग्री पर पहुंच गया. हिसार में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री, करनाल में 15.5 डिग्री और नारनौल में 15 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक था।

14 जिलों में यलो अलर्ट: मौसम विभाग के मुताबिक 29 अक्टूबर को भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नारनौल, रेवाड़ी, पलवल, रोहतक और नूंह में मौसम खराब रहने की संभावना है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश हो सकती है। विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में चार जिलों में येलो अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

 

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp