शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

हरियाणा के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, यहां जाने अपने शहर का हाल

Written by: सुनील कुमार

Published:

हरियाणा (Weather Alert) हरियाणा में मौसम में बदलाव हो रहा है। शुक्रवार को दो जिलो में जमकर ओलावृष्टि हुई। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार को हरियाणा के 10 जिलों यलो में अलर्ट…


हरियाणा के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, यहां जाने अपने शहर का हाल
हरियाणा के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, यहां जाने अपने शहर का हाल
Google News Follow us on Google

हरियाणा (Weather Alert) हरियाणा में मौसम में बदलाव हो रहा है। शुक्रवार को दो जिलो में जमकर ओलावृष्टि हुई। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार को हरियाणा के 10 जिलों यलो में अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग के अनुसार इन 9 जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला नजर आया। वहीं शनिवार को फिर बडा बदलाव होगा।

Advertisement

शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि’ शुक्रवार को हरियाणा में अचानक मौमस बदल गया। बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। शुक्रवार को हरियाणा दादरी और रेवाड़ी में बारिश के साथ ओले गिरे, जबकि पलवल में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। नूंह में दिन में ही अंधेरा छा गया और हिसार में दिनभर बादल छाए रहे।

9 जिलों में बारिश का अलर्ट: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ द्वारा जारी ताजा चेतावनी और आंकड़ों के अनुसार, शनिवार (24 अक्टूबर) को राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों के 9 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और सोनीपत में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी से बदलकर उत्तर-पूर्वी हो जाएगा, जिससे गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में चक्रवाती तूफान का असर, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

ठंड की दस्तक, गिरा तापमान: बता दे कि मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड बढी है। इसी के चलते हरियाणा में पंचकूला सबसे ठंडा रहा। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से रात और सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान -0.1°C गिरा है। प्रदेश में पंचकूला 13.7°C के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। हरियाणा के महेंद्रगढ़ (15.3°C), गुरुग्राम (15.4°C) और यमुनानगर (15.8°C) में भी रातें ठंडी दर्ज की गईं। वहीं सबसे अधिक न्यूनतम तापमान चरखी दादरी 20.6°C और नूंह 20.1°C में रहा।

महेंद्रगढ़ रहा सबसे गर्म’ हरियाणा में भले ही बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई हो लेकिन प्रदेश में दिन के तापमान में -0.1°C की मामूली गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, महेंद्रगढ़ 33.5°C के साथ राज्य में सबसे गर्म दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार (33.4°C), चरखी दादरी (33.2°C) और पलवल (32.6°C) में भी दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की गई। दूसरी ओर, पंचकूला (28.9°C), रोहतक (29.6°C) और यमुनानगर (29.6°C) में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में चार जिलों में येलो अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

 

 

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा में बारिश आंधी का अलर्ट, इन होगी फिर होगी बारिश

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp