Delhi News (Best E News) दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। DU Assistant Recruitment 2026 के तहत विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इस भर्ती में ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2026 रखी गई है।
इस भर्ती में अलग अलग वर्गों के लिए पद तय किए गए हैं। कुल 215 पदों में से 164 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रखे गए हैं। वहीं अनुसूचित जाति के लिए 33 और अनुसूचित जनजाति के लिए 18 पद आरक्षित हैं। ऐसे में योग्य उम्मीदवारों के पास दिल्ली यूनिवर्सिटी में काम करने का अच्छा मौका है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित काम में कम से कम दो साल का अनुभव भी जरूरी है। टाइपिंग की बात करें तो अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए। उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 32 साल तय की गई है।
ये भी पढ़ें:Railway Recruitment 2026 रेलवे में 3548 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 6 नवंबर से पहले भर दें फॉर्म
चयन के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी जिसमें सामान्य विज्ञान रीजनिंग और गणित जैसे विषयों से 100 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 200 अंकों की होगी। गलत जवाब देने पर एक चौथाई अंक काटे जाएंगे।
DU Assistant Recruitment 2026 लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। मुख्य परीक्षा भी 200 अंकों की होगी। इसके बाद पास होने वाले अभ्यर्थियों को 100 अंकों के स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में SPO के 170 पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता
इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें और 19 नवंबर से पहले अपना फॉर्म जमा कर दें।
