Sunday, 1 November 2026

हरियाणवी गीतों पर मसानी स्कूल में छात्राओं और शिक्षकों ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा: शहीद दीन दयाल सीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी में हरियाणा दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। मसानी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के राज्य गीत से…


हरियाणवी गीतों पर मसानी स्कूल में छात्राओं और शिक्षकों ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ
हरियाणवी गीतों पर मसानी स्कूल में छात्राओं और शिक्षकों ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: शहीद दीन दयाल सीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी में हरियाणा दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। मसानी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के राज्य गीत से किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने ‘देशां में देश हरियाणा’ सहित विभिन्न हरियाणवी गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर हरियाणा की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। विद्यालय के शिक्षकों ने भी हरियाणवी गीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का रंग भर दिया।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा ने सभी को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हरियाणा वह प्रदेश है, जहाँ भाईचारा सर्वोपरि है। भाईचारा ही हरियाणा की असली पहचान और सबसे बड़ा धर्म है। यहाँ सभी जातियों और धर्मों के लोग आपसी सद्भाव, प्रेम और सहयोग की भावना के साथ रहते हैं। हरियाणा की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और आपसी सौहार्द इसे विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं।

हरियाणवी लोकगीतों और नृत्य से बांधा समा: मसानी सकूल कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिलाउन्होंने कहा कि हमें भारतीय होने के साथ-साथ हरियाणवी होने पर भी गर्व है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहिए तथा ऐसे कार्य करने चाहिए, जिनसे हमारे प्रदेश और देश का नाम रोशन हो। हरियाणवी लोकगीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह ने विद्यार्थियों को हरियाणा की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सद्भाव से जुड़ने का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें:हरियाणा बिजली विभाग का बड़ा फैसला, टेस्ट पास नहीं किया तो रुकेंगे इंक्रीमेंट

इस अवसर पर श्रीमती सुषमा, सुव्रता, ममता, मीनाक्षी, ललिता, अंजना, योगेशश्री, राजवीर, रीना, एकता, भावना, नीतू, दौलतराम, madhu एवं धर्मपाल सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:धान बेचने वाले किसानों के लिए खुशखबरी 1121 बासमती धान का भाव 5551 रुपये तक पहुंचा

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp