
Haryana News (Best E News) हरियाणा बिजली विभाग कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर नया नियम लागू किया गया है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने साफ कर दिया है कि अब असिस्टेंट लाइनमैन और सब स्टेशन अटेंडेंट को आगे प्रमोशन पाने के लिए सेफ्टी कोड टेस्ट पास करना जरूरी होगा। बिना यह परीक्षा पास किए किसी भी कर्मचारी को लाइनमैन या असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट के पद पर प्रमोशन नहीं दिया जाएगा।
दरअसल बिजली की लाइनों और सब स्टेशनों पर काम करना काफी जोखिम भरा होता है। यहां जरा सी चूक भी कर्मचारी की जान पर भारी पड़ सकती है। इसी वजह से निगम ने कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। पे फिक्सेशन के ऑडिट के दौरान कुछ गड़बड़ियां सामने आई थीं। इसके बाद निगम प्रबंधन ने प्रमोशन के नियमों को लेकर नया आदेश जारी किया है।
हालांकि जिन कर्मचारियों को पहले ही बिना सेफ्टी कोड टेस्ट पास किए प्रमोशन मिल चुका है उन्हें एक मौका दिया गया है। ऐसे कर्मचारियों को अपनी नई पोस्ट पर काम संभालने की तारीख से छह महीने के अंदर परीक्षा पास करनी होगी। अगर कोई कर्मचारी तय समय में टेस्ट पास नहीं कर पाता है तो उसके इंक्रीमेंट से जुड़े फायदे रोक दिए जाएंगे। परीक्षा पास होने तक इन लाभों का भुगतान सिर्फ नोशनल आधार पर ही माना जाएगा।
ये भी पढ़ें:धान बेचने वाले किसानों के लिए खुशखबरी 1121 बासमती धान का भाव 5551 रुपये तक पहुंचा
निगम ने कर्मचारियों को परीक्षा की तैयारी और पास होने के लिए पर्याप्त मौके देने की भी व्यवस्था की है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को हर तीन महीने में सेफ्टी कोड टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। यानी अब कर्मचारियों को परीक्षा के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
इसके अलावा निगम ALM LM SA ASSA SSA AFM और JE जैसे तकनीकी पदों के लिए भी सेफ्टी कोड टेस्ट की अनिवार्यता को लेकर नियम साफ करेगा। पुराने नियमों में इस्तेमाल किए गए अस्पष्ट शब्दों की जगह अब पदों के स्पष्ट नाम और जरूरी शर्तें तय की जाएंगी।
ये भी पढ़ें:AIIMS Rewari में MBBS कक्षाए शुरू, OPD को मिली हरी झंडी
इस फैसले के बाद बिजली विभाग में प्रमोशन की तैयारी कर रहे कर्मचारियों को अब अपनी तकनीकी जानकारी के साथ सुरक्षा से जुड़े नियमों की पढ़ाई भी करनी होगी।