Sunday, 1 November 2026

धान बेचने वाले किसानों के लिए खुशखबरी 1121 बासमती धान का भाव 5551 रुपये तक पहुंचा

Written by: Harsh Rajput

Published:

Agriculture News (Best E News) धान का भाव इस बार किसानों के चेहरे पर खुशी ला रहा है। खासकर बासमती धान की खेती करने वाले किसानों को मंडियों में पिछले साल के…


धान बेचने वाले किसानों के लिए खुशखबरी 1121 बासमती धान का भाव 5551 रुपये तक पहुंचा
धान बेचने वाले किसानों के लिए खुशखबरी 1121 बासमती धान का भाव 5551 रुपये तक पहुंचा
Google News Follow us on Google

Agriculture News (Best E News) धान का भाव इस बार किसानों के चेहरे पर खुशी ला रहा है। खासकर बासमती धान की खेती करने वाले किसानों को मंडियों में पिछले साल के मुकाबले काफी अच्छे दाम मिल रहे हैं। पंजाब और हरियाणा की कई मंडियों में बासमती धान की कीमत 5500 रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंच गई है। कुछ जगहों पर 1121 किस्म के धान की अच्छी कीमत मिलने से किसानों को सीधा फायदा हो रहा है।

इस सीजन में बासमती धान का सामान्य भाव करीब 4500 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है। वहीं हरियाणा की पानीपत जिले की मतलौडा मंडी में इसकी अधिकतम कीमत 5551 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई है। हिसार की बरवाला मंडी में भी किसानों को 5471 रुपये तक का भाव मिला है। पिछले साल इसी समय कीमत करीब 3500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल थी। यानी इस बार किसानों को एक क्विंटल पर करीब 1000 से 1500 रुपये तक ज्यादा मिल रहे हैं।

जानकारों के मुताबिक कीमतों में इस तेजी की एक बड़ी वजह विदेशों से बढ़ती मांग है। अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के तनाव के कारण खाद्य आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी है। ऐसे में खाड़ी देशों के खरीदार बासमती चावल का ज्यादा स्टॉक जमा कर रहे हैं। निर्यात की मांग मजबूत होने से भारतीय किसानों को भी इसका फायदा मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के खिलाफ बुलंद की आवाज, धारूहेड़ा में लगाए नारे !

ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश गोयल का कहना है कि विदेशी बाजार में मांग अच्छी बनी हुई है। हालांकि निर्यातकों के सामने माल ढुलाई और समुद्री रास्तों से जुड़ी कुछ परेशानियां भी हैं।

हरियाणा के किसान तेजवीर सिंह के मुताबिक कई किसान अभी अपनी फसल बेचने के बजाय उसे स्टोर कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि दिसंबर तक कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि आगे का भाव बाजार की मांग और अंतरराष्ट्रीय हालात पर निर्भर करेगा।

ये भी पढ़ें:हरियाणवी गीतों पर मसानी स्कूल में छात्राओं और शिक्षकों ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ

धान के साथ बासमती चावल भी महंगा हुआ है। दिल्ली में 1121 बासमती चावल की कीमत 10600 से 10800 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई है। करनाल में यही भाव 9525 से 9725 रुपये के आसपास है। मुंद्रा और कांडला बंदरगाहों पर निर्यात कीमत एक सप्ताह में करीब 6 फीसदी बढ़कर 1156 डॉलर प्रति टन हो गई है।

भारत ने वित्त वर्ष 2025 से 2026 के दौरान 65.21 लाख टन बासमती चावल का निर्यात किया। इससे करीब 5.67 अरब डॉलर की कमाई हुई। अब किसानों की नजर दिसंबर की कीमतों पर टिकी है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा बिजली विभाग का बड़ा फैसला, टेस्ट पास नहीं किया तो रुकेंगे इंक्रीमेंट

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

हर्ष राजपूत Best E News के लिए स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। पिछले करीब छह साल से वह पत्रकारिता से जुड़ा हुआ है। View all posts by Harsh Rajput →

खबरें और भी

WhatsApp