Railway Recruitment 2026 (Best e News) रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 के तहत निकली भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख अब नजदीक आ गई है। जिन युवाओं ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है उनके पास आवेदन करने के लिए 6 नवंबर तक का समय है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि आखिरी दिन का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
इस भर्ती के जरिए रेलवे में कुल 3548 पदों को भरा जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा 2750 पद गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के 127 पद जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के 300 पद और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 371 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 18 से 33 साल तय की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र में छूट मिलेगी। एससी और एसटी वर्ग को 5 साल ओबीसी को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।
ये भी पढ़ें:DU Assistant Recruitment 2026 दिल्ली यूनिवर्सिटी में 215 पदों पर भर्ती शुरू
Railway Recruitment 2026 आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये देने होंगे जबकि एससी एसटी ओबीसी और महिला उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपये रखी गई है।
चयन के लिए सबसे पहले सीबीटी 1 परीक्षा होगी जिसमें सामान्य जागरूकता गणित और रीजनिंग से जुड़े 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। गलत जवाब देने पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को 120 अंकों की सीबीटी 2 परीक्षा देनी होगी। दोनों परीक्षाओं के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा।
ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में SPO के 170 पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता
उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 में आवेदन करने से पहले सभी जरूरी जानकारी और निर्देश ध्यान से जरूर पढ़ लें।
