Saturday, 7 November 2026

Railway New Vacancy 2026: रेलवे में 195 पदों पर भर्ती शुरू, 12वीं पास भी करें आवेदन

Written by: Harsh Chauhan

Published:

National News (Best E News) रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Railway New Vacancy 2026 के तहत रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आइसोलेटेड कैटेगरी के…


Railway New Vacancy 2026 रेलवे में 195 पदों पर भर्ती शुरू, 12वीं पास भी करें आवेदन
Railway New Vacancy 2026 रेलवे में 195 पदों पर भर्ती शुरू, 12वीं पास भी करें आवेदन
Google News Follow us on Google

National News (Best E News) रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Railway New Vacancy 2026 के तहत रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आइसोलेटेड कैटेगरी के अलग अलग पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के लिए कुल 195 पद रखे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 4 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। हालांकि हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग अलग तय की गई है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने पसंद के पद की योग्यता जरूर देख लेनी चाहिए।

उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र पद के हिसाब से 30 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक रखी गई है। कुछ पदों के लिए 32 33 और 35 साल की अधिकतम उम्र भी तय की जा सकती है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

ये भी पढ़ें:Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा कब है ? जानिए पूजा का सही समय !

भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में होगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT देनी होगी। इसमें सफल होने वालों को पद के हिसाब से स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट SST परफॉर्मेंस टेस्ट या टीचिंग स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जा सकता है। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच होगी। सभी चरण पूरे होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार पे लेवल 2 से लेकर लेवल 7 तक वेतन मिलेगा। आवेदन के लिए रेलवे के आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाना होगा।

ये भी पढ़ें:Delhi Metro Timing: दिवाली पर मेट्रो में सफर करने वाले सावधान!

Railway New Vacancy 2026 फॉर्म भरते समय जनरल ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस देनी होगी। वहीं एससी एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 250 रुपये शुल्क बताया गया है। CBT में शामिल होने के बाद सामान्य ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 400 रुपये वापस मिलेंगे जबकि एससी एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को पूरी 250 रुपये की फीस वापस की जाएगी।

रेलवे में नौकरी पाने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है। आवेदन की आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते अपनी योग्यता और जरूरी दस्तावेज तैयार कर लेना बेहतर रहेगा।

Harsh Chauhan
About the Author Harsh Chauhan

मै हर्ष चौहान Best E News में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व एनसीआर और हरियाणा की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी खबरों​ लिखता हूं। मै पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। मेरा मकसद पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp